सोमवार से फिर बदलेगा राजस्थान का मौसम , आज भी कई जिलों में बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवा, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather alert Today: आज रविवार से एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि 3 मार्च से मौसम तंत्र का प्रभाव समाप्त होने जा रहा है, हालांकि लोकल चक्रवात के दबाव के प्रभाव के चलते कहीं कहीं आंधी और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 4-5 फरवरी के बाद अधिकांश भागों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।आगामी दो दिनों तक फिलहाल तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं।

सोमवार से फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज 3 मार्च को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाने व कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।आगामी 5-4 दिन राज्य मे मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दो तीन दिन में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह में तापमान सामान्य रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटो में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश सांचौर, जालौर में 11मिमी जबकि पूर्वी राजस्थान में 23मिमी रेवदर, सिरोही में रिकॉर्ड की गई है।
  • सर्वाधिक बारिश बीकानेर और चूरू जिले में 19 एमएम और दौसा जिले के लालसोट में भी 17 एमएम बारिश दर्ज की गई। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू सहित उत्तरी पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में जोरदार ओलावृष्टि होने से खेतों में सफेद चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से चना, इसबगोल जीरा औरगें गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews