गुरूवार से बदलेंगे राजस्थान के मौसम के मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें ठंड पर ताजा अपडेट

weather update

Rajasthan Weather Update Today : दिवाली से पहले एक बार फिर राजस्थान के मौसम के मिजाज बदलने वाले है। अगले 24 घंटे में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 9-10 नवंबर को कुछ जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वही प्रदेश में दिवाली बाद ठंड का असर तेज होेगा और तापमान में गिरावट आएगी।वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान औसत से 2-4 डिग्री से ऊपर और अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री से ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं।

गुरूवार शुक्रवार को बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 9 से 10 नवंबर को प्रदेश में बारिश की संभावना है। रविवार से मौसम में बदलाव आएगा और 16 से 18 अक्टूबर के बीच उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 8 और 9 नवंबर को राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।9 नवंबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

दिवाली बाद बढ़ेगी ठंड

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो हनुमानगढ़ जिला क्षेत्र में आने वाले दिनों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 नवंबर को मौसम में बदलाव हो सकता है। आगामी 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। फिलहाल सीमाई क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और मौसम शुष्क बना हुआ है,लेकिन दिवाली के आसपास ठंडक में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।  10 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना भी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews