Weather update: इन प्रदेशों में अगले चार दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather update: इन प्रदेशों में अगले चार दिनों में भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। (Weather update) आईएमडी की चेतावनी के अनुसार 20 जनवरी से 22 जनवरी के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 21 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

यहां भी देखें- Indore news: पत्नी के इल्जामों से परेशान पति फांसी के फंदे पर झूला

गौरतलब है कि पिछले दिनों पूरे उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हुई है। जिसके कारण किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। अब एक बार फिर आईएमडी ने अपनी ओर से जारी चेतावनी में देश के अधिकांश राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई।

यहां भी देखें- Indore news: जवान से रायफल लूटने वाले को पुलिस ने धर दबोचा, अन्य चार की तलाश जारी

गौरतलब है कि समूचे भारत सहित मध्य भारत और उत्तर भारत में लगातार भारी बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसल को चौपट कर दिया है। ऐसे में मौसम विभाग की अधिकांश राज्यों के लिए यह चेतावनी बेहद डरावनी।

यहां भी देखें-  Shivpurinews: सहकारी बैंक में 80 करोड रूपये के घोटाले का इनामी आरोपी गिरफ्तार, करोडों की संपत्ति का खुलासा 

पिछले 2 सप्ताह से पूरे भारत में भीषण ठंड और कोहरे का प्रकोप भी है जिसके कारण लोग परेशान हैं। लगातार बढ़ रही ठंड का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है साथ ही है फसलों के लिए भी नुकसान दे रहे। बहरहाल मौसम विभाग ने अपनी तरफ से सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और संभावना जताई है कि उक्त राज्यों में हल्की, मध्यम या भारी बारिश हो सकती है।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews