‘बंगाल को छूने की कोशिश की तो..’ SIR के खिलाफ CM ममता बनर्जी की बड़ी रैली, BJP को दी चेतावनी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने SIR के खिलाफ बनगांव में रैली की। जिसमें उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने दावा किया कि SIR के नाम पर बंगाल के लोगों को डराया जा रहा है और यह पूरी कवायद राजनीतिक मकसद से की जा रही है।
‘बंगाल को छूने की कोशिश की तो..’ SIR के खिलाफ CM ममता बनर्जी की बड़ी रैली, BJP को दी चेतावनी

12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया जारी है। विपक्ष लगातार चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है। इस बीच, मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने SIR के खिलाफ बनगांव में रैली की। जिसमें उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि ट्रेन, प्लेन, बॉर्डर का ध्यान सेंट्रल एजेंसियां ​​रखती हैं। पासपोर्ट, कस्टम और एक्साइज, सभी का ध्यान सेंट्रल गवर्नमेंट रखती है। हमने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों की घुसपैठ कैसे कराई?

सीएम ने SIR को लेकर कहा कि हमें बेवकूफ बनाना मुश्किल है। बंगाल को कंट्रोल करने के लिए आपको इतनी जलन क्यों हो रही है? आप बंगाल को गुजरात जैसा बनाना चाहते हैं। BJP गुजरात में भी हारेगी, मेरी बात याद रखना, मैं पहले से अंदाज़ा लगा रही हूँ।

सीएम ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि SIR के बाद जब मतदाता सूची का मसौदा जारी हो जाएगा तब लोगों को चुनाव आयोग और बीजेपी की ओर से पैदा की गई आपदा का एहसास होगा। उन्होंने हाल ही में हुए बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर भी कई आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव इसलिए हार गए क्योंकि विपक्षी नेता ‘बेचारे’ थे। वे BJP का खेल नहीं समझ पाए। हम उनका खेल समझते हैं, और हम बंगाल में उनका खेल सफल नहीं होने देंगे। अगर उन्होंने बंगाल को छूने की कोशिश की, तो हम पूरे देश को हिला देंगे।

बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी

ममता बनर्जी ने SIR विरोधी रैली में केंद्र और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि SIR के नाम पर बंगाल के लोगों को डराया जा रहा है और यह पूरी कवायद राजनीतिक मकसद से की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी मेरे खेल में मुझसे लड़ नहीं सकती, मुझे हरा नहीं सकती। अगर BJP ने बंगाल में मुझ पर हमला करने की कोशिश की तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी।

CAA पर ममता बनर्जी का बयान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने CAA को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि BJP टेक्निकली आपको CAA कार्ड के नाम पर कार्ड बेच रही है और पैसे इकट्ठा कर रही है। बांग्लादेशी हिंदू के तौर पर आपका यह वादा आपको और मुश्किल में डालेगा। SIR की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई है। वे डुप्लीकेट वोटर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह BJP का नया प्लान है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews