पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: सीएम ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा, वोटरों से की खास अपील, भाजपा को घेरा

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। सीएम ने अपील करते हुए कहा कि 29 अप्रैल को जोड़ा घास-फूल का निशान दबाएं और सभी मां-माटी-मानुष उम्मीदवारों की शानदार जीत पक्की करें।
Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आज यानि सोमवार को आखिरी दिन है। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक रहीं हैं। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा की ओर से कई दिग्गज नेता बंगाल में चुनावी रैलियां करने में जुटे है। तो वहीं टीएमसी की ओर से भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं अन्य नेता चुनावी वादे कर जनता का समर्थन लेने का प्रसास कर रहे हैं।

इसी क्रम में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रविवार की पदयात्रा और जनसभाओं में आम लोगों का जबरदस्त जोश, सच्चा प्यार और अपने आप उमड़ी भावनाओं ने मुझे इतना भावुक कर दिया है कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह एक ऐसा रिश्ता है, जो इस धरती पर आई हर चुनौती का सामना करते हुए सालों तक साथ रहने से बना है। मां-माटी-मानुष की जीत अब किसी अंदाजे की बात नहीं है। यह तो बस समय की बात है।

ममता ने कहा, बंगाल की यह पवित्र धरती, पुराने समय से ही, मेल-जोल, संस्कृति और सभ्यता के गर्व की मिसाल रही है। इसमें बांटने वाली, नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है जो बंगाल को उसके हक से दूर रखना चाहती हैं, उसकी विरासत को खराब करना चाहती हैं और सत्ता की अपनी हवस को उसके लोगों की इज्जत से ऊपर उठाना चाहती हैं। उन्हें वही जवाब मिलेगा जिसके वे हकदार हैं।

कोई भी बुरी ताकत रोक नहीं सकती- ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विकास की रफ़्तार इस राज्य के हर कोने में पहुच गई है। कोई भी बुरी ताकत इसे रोक नहीं सकती। हमारे लोगों पर केंद्रित कल्याण के काम बंगाल के नागरिकों की सुरक्षा कवच हैं, और दुनिया की किसी भी ताकत के पास उन्हें छीनने का हक नहीं है। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग बंगाल के विकास, शांति और तरक्की के लिए हमेशा की तरह खड़े रहेंगे।

ममता बनर्जी ने की खास अपील

उन्होंने आगे कहा कि हमारी भाषा, हमारी संस्कृति और इस जमीन की गौरवशाली विरासत की रक्षा के लिए, मैं हर नागरिक से, चाहे उनकी जाति, पंथ, धर्म या बैकग्राउंड कुछ भी हो, विनम्रतापूर्वक अपील करती हूं कि 29 अप्रैल को जोड़ा घास-फूल का निशान दबाएं और सभी मां-माटी-मानुष उम्मीदवारों की शानदार जीत पक्की करें।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews