
West Bengal elections Amit Shah
पश्चिम बंगाल में कल गुरुवार को पहले चरण का मतदान होगा, चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली हैंपिछले अनुभव को देखते हुए इस बार और अधिक कड़ी सुरक्षा की गई है उधर राजनैतिक दलों एक बड़े नेता अगले चरण की तैयारियों में जुट गए हैं गृह मंत्री अमित शाह इसी क्रम में आज बंगाल में चुनाव प्रचार पर थे, उन्होंने अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान अपील की उनके निशाने पर टीएमसी के साथ साथ कांग्रेस भी रही।
अमित शाह दमदम, सप्तग्राम ,हावड़ा, नैहाटी विधानसभाओं में गए और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित किया, उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार पर निशाना साधा और उसे बंगाल को बर्बाद करने का दोषी बताया, अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल दूसरे राज्यों की तुलना में बहुत पिछड़ा है उसका कारण ममता बनर्जी हैं वो केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आपको देना ही नहीं चाहती, इसलिए अब यहाँ डबल इंजन सरकार की ही जरुरत है
अमित शाह ने कहा 4 मई को काउंटिंग होगी और दीदी हो जाएंगी – टाटा, बाय-बाय! एक लंबे समय के बाद बंगाल के अंदर सुशासन की शुरुआत होने वाली है। कवि गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की कल्पना, महर्षि अरविंद की कल्पना और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कल्पना का शोनार बांग्ला बनाने की शुरुआत भाजपा की सरकार करेगी। मैं आज सुबह कलकत्ता के व्यापारियों से मिला, वो कह रहे थे, ममता के गुंडों से डर लग रहा है। मैं आज दीदी के गुंडों से कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर से बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख को हम आपको सीधा करेंगे।
5 को भाजपा सरकार बना दो, 6 से घुसपैठियों का पलायन शुरू हो जाएगा
गृह मंत्री ने कहा ये घुसपैठिए बंगाल के युवाओं की नौकरी खा रहे हैं, गरीबों का राशन खा रहे हैं और देश की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। आप 5 तारीख को भाजपा सरकार बना दो, 6 तारीख से घुसपैठियों का पलायन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा जहां जहां भाजपा का शासन आया है, हमने माताओं की सुरक्षा की चिंता की है। भाजपा की सरकार बना दो, हर दीदी के अकाउंट में हर महीने 3,000 रुपये हम जमा कराएंगे।
बेरोजगार युवाओं के बैंक अकाउंट में भी 3,000 रुपये जमा करने का काम भाजपा करेगी। हर साल एक लाख युवाओं को नौकरी पारदर्शिता के साथ घर पर बैठकर अपॉइंटमेंट लेटर मिले, ऐसा काम भाजपा करेगी। आप यहां भाजपा सरकार बना दो, UCC लाकर चार शादी हम समाप्त कर देंगे। हर गर्भवती महिला को भाजपा सरकार 21,000 रुपये देगी और महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करेगी।
राहुल बाबा के साथ रह रह कर खड़गे की भाषा भी बिगड़ने लगी है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहने पर अमित शाह ने तीखी नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि खड़गे साहब, शर्म करो, जिस आदमी ने आतंकवाद को समाप्त करने में पूरा जीवन लगा दिया, उसे आप आतंकवादी कहते हो, अब जनता आपका पूरा हिसाब करेगी। अमित शाह बोले राहुल बाबा के साथ रह रह कर खड़गे की भाषा भी बिगड़ने लगी है राहुल बाबा खड़गे आप सभी सुन लो मोदी जी को जितनी गालियां दोगे जितना गाली का कीचड़ बनाओगे उतना ही कमल शान के साथ खिलकर आएगा।
अमित शाह ने बड़ा हमला करते हुए कहा मैं राहुल बाबा से कहता हूँ तमिलनाडु में आप डबल फिगर क्रॉस नहीं करने वाले, पांडिचेरी में भी डबल फिगर क्रॉस नहीं होगी, बंगाल में शायद ही खाता खुल जाए और असम में अब तक की सबसे बड़ी हार कांग्रेस की होने वाली है।
मोदी जी को कांग्रेस अध्यक्ष आतंकवादी कहते हैं।
खड़गे जी, मोदी जी को जितनी गाली दोगे, कमल उतना ही अधिक खिलेगा। pic.twitter.com/lrkAcSjVB2— Amit Shah (@AmitShah) April 22, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

