पश्चिम बंगाल चुनाव: अमित शाह का दावा पहले चरण में BJP को 110 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, 5 मई को होगा TMC का सूपड़ा साफ़

अमित शाह ने कहा 5 मई के बाद एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर देश से बाहर निकालेंगे। ये घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरी खा रहे हैं, हमारे गरीबों का राशन खा रहे हैं ममता दीदी, अब आपके जाने का समय हो गया है और साथ ही इन घुसपैठियों के भी जाने का समय हो गया है।  
Amit Shah

Amit Shah

पश्चिम बंगाल में पाहले चरण के मतदान में कल 23 अप्रैल को मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया, लोग घरों स एनिक्ले और उन्होंने अपने वोट का प्रयोग किया, पहले चरण की 152 सीटों पर करीब 93 प्रतिशत मतदान ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, अब भाजपा और टीएमसी दोनों पार्टियाँ इसका विश्लेषण पाने अपने नजरिये से कर रही हैं इधर भाजपा ने दूसरे काह्रण की तैयारियां तेज कर दी है, आज बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों के ही कार्यक्रम हैं।

गृह मंत्री अमित शाह दूसरे चरण वाली सीटों के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं उन्होंने जाधवपुर, हिंगलगंज और उत्तरपारा में सभाओं को संबोधित किया, अमित शाह ने कहा कल प्रथम चरण का मतदान समाप्त हो गया है, जिसमें जनता ने उत्साह के साथ वोट डाला है। उन्होंने दावा किया प्रथम चरण में भाजपा को 110 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। 5 मई को टीएमसी का सूपड़ा साफ हो जाएगा

अमित शाह बोले- 5 मई के बाद एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर देश से बाहर निकालेंगे। ये घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरी खा रहे हैं, हमारे गरीबों का राशन खा रहे हैं और ममता दीदी ने इन घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाया हुआ है। ममता दीदी, अब आपके जाने का समय हो गया है और साथ ही इन घुसपैठियों के भी जाने का समय हो गया है।

उन्होंने कहा यहाँ महिला मुख्यमंत्री है लेकिन फिर भी बंगाल में माताएं-बहनें असुरक्षित हैं। ममता दीदी कहती हैं, शाम 7 बजे के बाद महिलाएं घर से बाहर न निकलें। मैं सभी माताओं-बहनों को बताने आया हूं, डरिए मत। 5 मई को भाजपा सरकार बनने वाली है, इसके बाद रात 2 बजे भी अगर कोई बच्ची निकलेगी तो कोई गुंडा आंख उठाकर नहीं देखने वाला।

जब तक एक BJP कार्यकर्ता जिन्दा, बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे 

गह मंत्री ने टीएमसी पर हमला करते हुए कहा,  550 साल से राम मंदिर को पहले मुगलों ने रोका, अंग्रेजों ने रोका, फिर कांग्रेस ने रोका। आपने 2019 में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया। आज ममता दीदी अपने चट्टे बट्टे के दम पर बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाना चाहती हैं। ममता दीदी सुन लो, बंगाल भारत की भूमि पर है, जब तक एक भी भाजपा का कार्यकर्ता जिंदा है, हम बाबरी मस्जिद नहीं बनाने देंगे।

चेतावनी :  एक एक पैसा जो खाया है लौटाना पड़ेगा 

विकास के नाम पर टीएमसी सरकार ने कई करोड़ रुपये खाए। सिर्फ 26,000 युवाओं की भर्ती करने के लिए 200 करोड़ रुपये खाए। मैं आज ममता दीदी के भ्रष्टाचारियों से कहकर जाता हूं, एक-एक पैसा जो बंगाल की जनता का खाया है, वो लौटाना पड़ेगा। ममता दीदी ने अपने वोट बैंक के लिए बंगाल में घुसपैठियों को घुसाया। 5 मई को भाजपा सरकार बना दो, बंगाल से घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा।

पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का वादा 

अमित शाह ने कहा हमने तय किया है, बंगाल में हमारी सरकार बनते ही पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग और डीए का फायदा मिलेगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए 15,000 रुपये उनके बैंक अकाउंट में डाले जाएंगे। किसान सम्मान निधि 6,000 से बढ़ाकर 9,000 की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews