
West Bengal Elections Tape pasted over BJP button on EVM
पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान चल रहा है, इस चरण में 142 विधानसभा सीटों पर 3.21 करोड़ मतदाता 41,001 मतदान केंद्रों पर मतदान कर रहे हैं, मतदाताओं में पहले चरण की तरह ही उत्साह देखा जा रहा है, सुबह से ही लम्बी लम्बी लाइन मतदान केंद्रों के बाहर लगी हैं दीपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है लेकिन इसी बीच ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के गढ़ में TMC पर धांधली करने के आरोप लगे हिं यहाँ कुछ पोलिंग बूथों पर भाजपा के बटन के सामने ईवीएम मशीन टेप लगा मिलने से सनसनी फ़ैल गई है
भाजपा पर चुनावों में धांधली करने, ईवीएम में गड़बड़ी करने, चुनाव चोरी करने के आरोप लगाने वाला विपक्ष अब खुद इस सवालों के घेरे में आ गया है, बंगाल में हो रहे चुनावों के दौरान एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ईवीएम मशीन पर भाजपा के निशान के सामने वाले बटन पर टेप लगा दिख रहा है, भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस वीडियो को अपने X पर शेयर किया है आरोप है कि ये TMC ने किया है जिससे लोग भाजपा को वोट नहीं दे पायें
अभिषेक बनर्जी के गढ़ फाल्टा में EVM पर टेप
अमित मालवीय ने X पर लिखा- ममता बनर्जी ने डायमंड हार्बर के फाल्टा से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अपराधी जहांगीर खान का बचाव करते हुए यही बात कही थी, यहाँ कई मतदान केंद्रों पर, भाजपा को वोट देने का विकल्प टेप से अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे मतदाताओं को अपना विकल्प चुनने से रोका जा रहा है। यही तथाकथित “डायमंड हार्बर मॉडल” है, वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट जीतने में मदद की। हम फाल्टा के उन सभी प्रभावित बूथों पर तत्काल पुनर्मतदान की मांग करते हैं जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं।
भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत
भाजपा ने कुछ बूथों का विवरण, सबूतों के साथ बताते हुए कहा कि ये फाल्टा 144, भाग 170, कक्ष संख्या 2 – हरिंदांगा हाई स्कूल है और इसी तरह बूथ 189 भी प्रभावित हुआ है, साथ ही कई अन्य बूथ भी है जहाँ इसी तरह भाजपा को वोट करने से रोका जा रहा है। बाते अज अरह है कि भाजपा उम्मीदवार देवांशु पांडा के आरोपों पर चुनाव आयोग ने मामले की जांच करने की भरोसा दिया है।
This is what Mamata Banerjee was defending when she spoke up for Jehangir Khan, a criminal contesting on a TMC ticket from Falta in Diamond Harbour.
In several polling booths, the option to vote for the BJP has been blocked using a tape, effectively preventing voters from… pic.twitter.com/sKw3mcdA86
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 29, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

