पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा, निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल

TMC के तीन राज्यसभा सदस्यों सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारीक के इस्तीफों को राज्यसभा सभापति ने स्वीकार कर लिया उसके बाद इन तीनों सीटों को खाली घोषित कर दिया गया, अब इन रिक्त सीटों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव की घोषणा कर दी है।
Election Commission

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है, ये तीनों सीटें तृणमूल कांग्रेस के 3 सांसदों द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है, चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए बताया कि उपचुनाव के लिए अधिसूचना कल मंगलवार 7 जुलाई को जारी की जाएगी, मतदान 24 जुलाई को होगा।

बता दें बंगला विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में भागमभाग मची हुई है, पार्टी दो भागों में बंट चुकी है, दोनों ही खेमें अपने आप को मुख्य टीएमसी कह रहे हैं हालाँकि विधानसभा अध्यक्ष ने अलग हुए गुट से नेता प्रतिपक्ष बनाये गए ऋतब्रत बनर्जी को मान्यता मिली है, अभी चुनाव चिन्ह को लेकर भी फैसला होना बाकी है, इस दौरान कई नेताओं में ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया और पार्टी से इस्तीफा दे दिया, इसी क्रम में पिछले दिनों राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारीक ने इस्तीफा दे दिया था ।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव की घोषणा 

TMC के इन तीन राज्यसभा सदस्यों के इस्तीफों को राज्यसभा सभापति ने स्वीकार कर लिया उसके बाद इन तीनों सीटों को खाली घोषित कर दिया गया, ये सीटें 8 जून, 10 जून और 11 जून को रिक्त घोषित की गई, अब इन रिक्त सीटों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी है, चुनाव आयोग ने बताया है कि खाली सीटों पर चुनकर आने वाले राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल कब तक रहेगा।

निर्वाचन आयोग द्वारा अघोषित उप चुनाव कार्यक्रम 

  • 7 जुलाई 2026: अधिसूचना जारी होगी।
  • 14 जुलाई 2026: नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख ।
  • 15 जुलाई 2026: नामांकन फॉर्म की जाँच होगी ।
  • 17 जुलाई 2026:  नाम वापस लेने की अंतिम तिथि।
  • 24 जुलाई 2026: मतदान होगा, मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा।
  • 24 जुलाई 2026: 5 बजे से वोटों की गिनती होगी और उसके बाद परिणाम घोषित होगा।
  • 27 जुलाई 2026: उपचुनाव कार्यक्रम पूरा हो जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews