पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह से वोटर्स की लंबी कतारें लगीं, ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। आज सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस बार रिकॉर्ड मतदान की उम्मीद जताई जा रही है। भवानीपुर सीट पर CM ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।
पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह से वोटर्स की लंबी कतारें लगीं, ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। दरअसल मतदान शुरू होने से पहले ही लोग बूथों पर पहुंच गए जिससे कई जगह लंबी कतारें नजर आईं है। 142 सीटों पर हो रहे इस चुनाव में इस बार रिकॉर्ड वोटिंग का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आज हो रहे इस चरण में कुल 3.2 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि 1448 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 220 महिलाएं भी शामिल हैं।

वहीं चुनाव आयोग ने इस चरण के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हजारों केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। दरअसल पिछली बार इन सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी TMC को भारी बढ़त मिली थी लेकिन इस बार मुकाबला ज्यादा कड़ा माना जा रहा है।

भवानीपुर सीट पर हाई-वोल्टेज मुकाबला

दरअसल इस चरण की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर है। इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा के मजबूत नेता सुवेंदु अधिकारी हैं जो पहले भी नंदीग्राम में ममता को हरा चुके हैं। यही वजह है कि इस सीट पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। बता दें कि पहले चरण में 93% वोटिंग ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि इस बार जनता काफी एक्टिव है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड मतदान देखने को मिल सकता है। इससे मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा।

सुरक्षा को लेकर कोई ढील नहीं

वहीं चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा को लेकर कोई ढील नहीं दी है। लगभग 2300 से ज्यादा केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा कर्मी मौजूद हैं। कई जगह बॉडी कैमरा और वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही राज्यभर में 41 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें शहरी और ग्रामीण दोनों इलाके शामिल हैं। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। उनकी निगरानी लगातार की जा रही है। मतदाता सूची को लेकर भी इस बार बड़ी संख्या में आवेदन आए थे जिनमें से करीब 34 लाख आवेदन ट्रिब्यूनल के पास पहुंचे। हालांकि जांच के बाद सीमित संख्या में ही नए नाम जोड़े गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews