सावधान! अब बिना SIM के नहीं चलेंगे WhatsApp-Telegram और ये Apps, सरकार ने बनाए नए नियम, जानें कब से होंगे लागू

भारत सरकार ने मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat, ShareChat, JioChat, Arattai और Josh जैसे लोकप्रिय ऐप बिना एक्टिव SIM कार्ड के काम नहीं कर सकेंगे।
WhatsApp-Telegram

WhatsApp-Telegram

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूज करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारत सरकार ने मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat, ShareChat, JioChat, Arattai और Josh जैसे लोकप्रिय ऐप बिना एक्टिव SIM कार्ड के काम नहीं कर सकेंगे। दूरसंचार विभाग (DoT) ने यह नियम Telecommunication Cybersecurity Amendment Rules, 2025 के तहत लागू किया है।

बता दें कि अब इन प्लेटफॉर्म्स को सुनिश्चित करना होगा कि यूजर का SIM कार्ड हमेशा ऐप से जुड़ा रहे। ऐप्स को 90 दिनों के भीतर यह व्यवस्था लागू करनी होगी। वहीं वेब ब्राउजर से ऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत अब हर 6 घंटे में ऐप ऑटो-लॉगआउट हो जाएगा और दोबारा लॉगइन करने के लिए यूजर को फिर से QR कोड स्कैन करना होगा।

इस वजह से लिया गया फैसला

दूरसंचार विभाग के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य संचार ऐप्स की ओर से अपने यूजर्स के सत्यापन में एक बड़ी खामी को दूर करना है। अभी ज्यादातर कम्युनिकेशन ऐप्स यूजर का मोबाइल नंबर केवल इंस्टॉलेशन के समय वेरिफाई करते हैं। इसके बाद SIM निकाल देने या SIM के बंद हो जाने पर भी ऐप बिना रुकावट चलता रहता है।

इसके अलावा कई बार अपराधी भारत से बाहर बैठकर भी SIM बदलने के बाद इन ऐप्स का इस्तेमाल जारी रखते हैं, जिससे कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन लॉग या टेलीकॉम डेटा के आधार पर उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। लगातार SIM-binding से यूजर, नंबर और डिवाइस के बीच पता लगाने की क्षमता बनी रहती है, जिससे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर होने वाले स्पैम, फ्रॉड और वित्तीय धोखाधड़ी को कम किया जा सकता है।

बैंकिंग ऐप्स में पहले से लागू है ये सुविधा

बता दें ​कि ये व्यवस्था UPI और बैंकिंग ऐप्स में पहले से लागू है। बैंकिंग और पेमेंट ऐप बिना सिम के काम ही नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही ये ऐप लगातार सिम की जांच करते हैं। यहां तक कि SEBI ने भी ट्रेडिंग अकाउंट्स को SIM कार्ड से जोड़ने और चेहरे की पहचान जैसी सुरक्षा पर विचार किया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews