Wheat Procurement 2024: किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू, ये रहेेंगे नियम, जानें रेट और प्रक्रिया

mp farmers

UP Wheat Procurement 2024: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।रबी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है, जो 15 जून तक चलेगी। खास बात ये है कि योगी सरकार ने इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2275 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले साल से 150 रु ज्यादा है। गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य और रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर या मोबाइल ऐप UP KISHAN MITRA पर रजिस्ट्रेशन-नवीनीकरण कराना जरूरी है।

15 जून तक चलेगी खरीदी

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में 6,500 क्रय केंद्र स्थापित कर गेहूं खरीद की योजना तैयार की गई है। रविवार और अन्य अवकाशों को छोड़कर 15 जून तक क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन गेहूं की खरीद सुबह 9  से शाम 6 बजे तक चलेगी। किसानों के आधार सीडेड (लिंक) बैंक खातों में ही भुगतान हो सकेगा। योगी सरकार ने 2024-25 में गेहूं क‍ा 11.4 करोड़ टन उत्पादन होने का अनुमान व्यक्त किया है, पिछले सीजन 2022-23 में 11.05 करोड़ टन गेहूं की पैदावार हुई थी। खाद्य और रसद विभाग ने गेहूं का मूल्य भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक खाते में 48 घंटे के अंदर करने की व्यवस्था बनाई है।

पंजीकरण अनिवार्य, हेल्पलाइन नंबर जारी

सरकार की तरफ से निर्देश दिए गए है कि गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल, विभाग के मोबाइल ऐप यूपी किसान मित्र पर पंजीकरण-नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। इस वर्ष बटाईदार किसानों द्वारा भी पंजीकरण कराते हुए गेहूं की बिक्री की जा सकेगी। किसानों से अनुरोध किया गया है कि गेहूं को ओसाकर, मिट्टी, कंकड़, धूल आदि को साफकर अच्छी तरह से सुखाकर ही क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए लेकर जाएं। किसी भी विषम परिस्थितियों के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है।

सीएम के निर्देश- किसानों को न हो कोई परेशानी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रिय अन्नदाता किसान बंधुओ! यूपी सरकार ने वर्ष 2024-25 में गेहूं का MSP पर 2,275 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। गेहूं का मूल्य भुगतान PFMS के माध्यम से 48 घंटे के अंदर सीधे आधार लिंक खाते में करने की व्यवस्था की गई है। मुझे प्रसन्नता है कि बटाईदार किसान भी इस वर्ष पंजीकरण कराकर अपने गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। 15 जून, 2024 तक गेहूं खरीद के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह हमारी प्राथमिक वरीयता है।आप सभी की समृद्धि और खुशहाली डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।आप सभी को बधाई!”

ऐसे होगा पंजीयन

  • किसान गेहूं बिक्री के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in इन पर जाकर पंजीकरण करा सकते है।आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • माेबाइल एप या किसान सेवा केंद्र से भी पंजीकरण हो सकेगा।
  • प्रदेश में धान की सरकारी खरीद के लिए संचालि‍त क्रय केंद्रों पर भी निशुल्क पंजीकरण या नवीनीकरण कराया जा सकता है।
  • जिन किसानों ने 2023-24 सीजन में धान की खरीद के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें गेहूं की खरीद के लिए पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है, ऐसे किसानों को सिर्फ नवीनीकरण कराना होगा।
  • किसी भी सहायता के लिए खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 या जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
  • किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान जिला खाद्य विपणन अधिकारी या तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर
  • भूमि के कागजात
  • कंप्यूटराइज खतौनी खाता संख्या सहित
  • किसान कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews