आप कब से राम भक्त हो गए? मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, जानें और क्या कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने सपा पर हमला तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग कहते है कि राम मंदिर की घटना से हमारी आस्था आहम हुई है। आप कब से राम भक्त हो गए?
CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सुल्तानपुर दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने जिले को विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम योगी ने 819 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने 99 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और​ शिलान्यस किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण विकास, उद्योग, श्रम और पशुपालन विभागों से जुड़ी अलग-अलग जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रशंसा पत्र भी बांटे गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा पिछली सरकारें हर जिले में एक माफिया रखती थीं, और हम हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वही पैसा है जो चाचा-भतीजे की जोड़ी पहले भी डकैती करके लूटा करती थी।

राम मंदिर को लेकर सीएम योगी का सपा पर हमला

सीएम योगी ने अयोध्या राम मंदिर को लेकर सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग कहते हैं कि अयोध्या में जो घटना घटित हुई उसमें उनकी आस्था आहत हुई है। आस्था उसकी आहत हुई होगी जिनके मन में सच में आस्था होगी। आप कब से राम भक्त हो गए?

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनका रामद्रोही जैसा आचरण रहा हो, जिन्होंने राम भक्तों पर लाठियां और गोलियां चलाई हो, जिन्होंने श्रीराम के अस्तित्व पर ही प्रश्न खड़ा किया हो, वे किस आस्था की बात करते हैं? बाबरी ढांचा, गुलामी का ढांचा जब हट रहा था तो जो लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे थे जो मंदिरों के विकास में लगने वाले पैसे को कब्रिस्तान के बाउंड्री वॉल में खर्च करते थे। वे आज आस्था के बारे में बता रहे हैं। इनकी पीड़ा मंदिर के चढ़ावे चोरी से संबंधित नहीं है, इनकी पीड़ा इस बात की है कि प्रभु का इतना भव्य मंदिर का निर्माण कैसे लोगों के सहयोग से हुआ यह इनकी पीड़ा है।

उन्होंने आग राम मंदिर जांच पर जोर देते हुए कहा कि इस मामले में सब पर कार्रवाई हो रही है लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन का वारा-न्यारा हुआ है, उसके खिलाफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कभी आवाज क्यों नहीं उठाई?

मुख्यमंत्री ने सपा-कांग्रेस पर लगाए आरोप

मुख्यमंत्री योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें हर जिले में माफिया को संरक्षण देती थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। उनके अनुसार, पहले दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजनों और रामनवमी के जुलूसों के आयोजन में भी कठिनाइयां आती थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि उस समय लखनऊ और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा भी लोगों के लिए आसान नहीं थी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews