
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राज्यसभा (Rajyasabha) में आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) की विदाई पर भावुक हो उठे। पीएम मोदी ने नम आंखों से एक वाक्ये का जिक्र करते हुए कहा कि गुलाम नबी जी जब मुख्यमंत्री थे, तो मैं भी एक राज्य का मुख्यमंत्री था। हमारी बहुत गहरी निकटता रही। एक बार गुजरात (Gujrat) के यात्रियों पर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकवादियों ने हमला कर दिया, क़रीब 8 लोग मारे गए। सबसे पहले गुलाम नबी जी का मुझे फोन आया, वो फोन सिर्फ सूचना देने का नहीं था।
यह भी पढ़े… MP: इस MLA की आज सीएम शिवराज से मुलाकात, स्पीकर पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
पीएम मोदी ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ करते हुए कहा कि गुलाम नबी जी उस रात को एयरपोर्ट पर थे, उन्होंने मुझे फोन किया और जैसे अपने परिवार के सदस्य की चिंता करते हैं, वैसी चिंता वो कर रहे थे।मेरे लिए वो बड़ा भावुक पल था। दूसरे दिन सुबह फोन आया, मोदी जी सब पहुंच गए, इसलिए एक मित्र के रूप में गुलाम नबी जी का घटना और अनुभव के आधार पर मैं आदर करता हूं। सत्ता जीवन में आते रहती है लेकिन उसे कैसे पचाना ये कोई गुलाम जी से सीखे। इसके बाद पीएम मोदी ने गुलाम नबी आजाद की तरफ देखते हुए सैल्यूट किया।
यह भी पढ़े… नगरीय निकाय चुनाव : बुधवार को कांग्रेस की बड़ी बैठक, विधायकों को जिम्मेदारी सौंप सकते है कमलनाथ
वही उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी सौम्यता, नम्रता, देश के लिए कुछ कर गुजरने की कामना उन्हें चैन से बैठने नहीं देगी, देश उनके अनुभव से लाभान्वित होगा। मुझे चिंता इस बात की हो रही है कि गुलाम नबी जी के बाद इस पद को जो संभालेंगे, उनको गुलाम नबी जी से मैच करने में बहुत दिक्कत आएगी। क्योंकि गुलाम नबी जी अपने दल की चिंता करते थे, लेकिन देश की और सदन की भी उतनी ही चिंता करते थे।
इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल(Video Viral) हो रहा है और यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) ने भी ट्वीट कर लिखा है कि गुलाम नबी आजाद साहब की विदाई पर पीएम नरेंद्र के भाषण से बहुत प्रभावित हुआ। रितेश देशमुख का पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर किया गया ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही सोशल मीडिया यूजर (Twitter User) इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
बता दे कि कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद समेत चार राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिसके मद्देनजर आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य सभी दल के नेताओं ने उन्हें विदाई दी।
https://twitter.com/KunalAajTak/status/1359024331607531522
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

