जब अचानक Excercise करने लगे PM Narendra Modi , वीडियो वायरल

जब अचानक Excercise करने लगे PM Narendra Modi , वीडियो वायरल

मेरठ, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने अलग अंदाज के चलते हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इस बार पीएम का एक नया अंदाज सामने आया है। सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का एक्सरसाइज करता एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर किया है। जिसे 700 से ज्यादा बार अब तक री ट्वीट किया जा चुका है और 5000 के करीब लोग लाइक कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें – ओमिक्रान को लेकर केंद्र की राज्यों को चिट्ठी, कहा-जरूरत पड़े तो होटलों को बनाएं अस्पताल

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (Major Dhyan Chand Sports University Meerut) का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए विश्व विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए इक्विपमेंट्स को देखा। इस दौरान अचानक एक मशीन पर बैठ गए और एक्सरसाइज करने लगे। पीएम का एक्सरसाइज करने वाला वीडियो (PM Excercise Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है के इस वीडियो को प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विटर पर शेयर किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews