जानिए कब लौटेंगी Sunita Williams? यहां देखें NASA ने क्या दिया अपडेट

NASA ने सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है। इस खबर में जानिए कब सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी संभव होगी।
जानिए कब लौटेंगी Sunita Williams? यहां देखें NASA ने क्या दिया अपडेट

अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। दरअसल सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर पिछले डेढ़ महीने से अंतरिक्ष में रह रहे हैं, और उनकी वापसी में अब तक लगातार देरी होती जा रही है। वहीं अब NASA ने साफ किया है कि इस वर्ष सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी संभव नहीं होगी और उनके वापस आने के लिए नई योजना तैयार कि गई है।

दरअसल सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर ने 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर के जरिए अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने के बाद वापसी में तकनीकी समस्याओं का सामना किया। जानकारी के अनुसार स्टारलाइनर में हीलियम रिसाव और थ्रस्टर्स में खराबी के चलते उनकी धरती पर वापसी में बड़ी देरी हो रही है। इन समस्याओं के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की प्रक्रिया प्रभावित हो गई है।

एलन मस्क की स्पेसएक्स करेगी यह काम

वहीं अब NASA ने सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की वापसी के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक अब उनकी धरती पर वापसी स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से की जाएगी, जो की पहले योजना से बदलाव किया गया है। दरअसल इस योजना के तहत, सुनीता और बैरी की वापसी फरवरी 2025 तक संभव हो सकती है। बता दें कि उनकी वापसी स्पेसएक्स के क्रू-9 मिशन के तहत की जाएगी।

कब होगा स्पेसएक्स का यह मिशन?

दरअसल नासा के प्रमुख बिल नेल्सन के अनुसार सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर फरवरी 2025 में Crew-9 मिशन के तहत धरती पर सुरक्षित वापसी करेंगे। वहीं स्पेसएक्स का यह मिशन संभवतः सितंबर के अंत में लॉन्च होगा, जिसमें पहले चार अंतरिक्ष यात्रियों को भेजे जाने की योजना थी।

हालांकि, अब इस मिशन में केवल दो सीटें ही भरी जाएंगी, ताकि वापसी में दो सीटें खाली रहें, जिसमें सुनीता और बैरी की वापसी कराई जा सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews