
Lawrence Bishnoi : भारत में इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई का नाम काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। इनका नाम खास कर सुपरस्टार सलमान खान के साथ ज्यादा जोड़ा जा रहा है। बॉलीवुड में इस नाम का खौफ भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुका है, जो कि अभी अहमदाबाद के गुजरात में साबरमती जेल में बंद है।
इससे पहले साल 2022 की मई में इस नाम की काफी ज्यादा चर्चा हुई थी। उस दौरान सरेआम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरा इलाका खौफ के साए में समा गया था। जिसकी जिम्मेदारी गैंग ने ली थी।
आइए अब बात करते हैं कि आखिर मीडिया और बॉलीवुड में खौफ पैदा करने वाले इस शख्स का इतिहास क्या रहा है। आखिर यह सुपरस्टार का दुश्मन क्यों बन चुका है। इसका असली नाम और शौक क्या है?
कौन है Lawrence Bishnoi?
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लॉरेंस के फैमिली मेंबर ने इस बात का खुलासा किया है कि उसका परिवार हर साल लगभग 40 लाख रुपए तक खर्च करता है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, लॉरेंस का असली नाम बलकरन बराड़ है, जिसने स्कूल के दिनों में अपना नाम बदल लिया था। 12वीं की पढ़ाई के बाद उसने पंजाब यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, यहां से कानूनी विषय पर उसने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। हालांकि, परिवार के किसी सदस्य ने यह नहीं सोचा था कि आने वाले समय में वह इतना बड़ा गैंगस्टर बन जाएगा। लॉरेंस के घरवालों की बात करें तो, उसके पिता हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। जमीन जायदाद की बात करें, तो गांव में उनका 110 एकड़ जमीन है। इस हिसाब से वह करोड़ों रुपए के मालिक है। लॉरेंस को शुरू से ही महंगे कपड़े और जूते का काफी ज्यादा शौक रहा है, जिसे आज भी उसके परिवार वाले पूरा करते हैं।
इन शहरों में एक्टिव हैं गैंग के सदस्य
ANI की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पास 650 से ज्यादा शूटर है। फिलहाल, इस गैंग के लोग पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड सहित अन्य कई राज्यों में अपना जाल बिछा चुके हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि बिश्नोई गैंग सोशल मीडिया के जरिए युवकों को अपने गैंग में शामिल करते हैं। इसके अलावा भी बहुत से माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सलमान खान को दी धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई के द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही है। इससे पहले भी साल की शुरुआत में एक्टर के घर के बाहर फायरिंग हो चुकी है। जिस कारण यह मुद्दा काफी गंभीर बन चुका है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उनकी सिक्योरिटी काफी कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लिस्ट में मुनव्वर फारुकी का नाम भी शामिल है।
अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी की बात करें, तो यह मामला काले हिरण के शिकार को लेकर जुड़ा हुआ है। भले ही कोर्ट से सलमान खान को बरी मिल चुकी हो, लेकिन बिश्नोई समाज के लोगों ने इन्हें माफ नहीं किया है। बता दें कि इस समाज में काले हिरण की पूजा की जाती है और यह काफी महंगी होती है। भारत में इसके शिकार पर पूरी तरह से बैन है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

