Police Transfer : बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे-कहां मिली नई तैनाती?

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राज ने सोमवार को 11 थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया। एसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।
transfer news

CG/UP Police Transfer : छत्तीसगढ़ के सरगुजा पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है।एसपी योगेश पटेल ने टीआई, एसआई और एएसआई सहित 8 पुलिसकर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 2 निरीक्षक, 5 उप-निरीक्षक और 1 सहायक उप-निरीक्षक का तबादला किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक अश्वनी सिंह को अब यातायात थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, निरीक्षक मनोज प्रजापति को लुंड्रा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उप निरीक्षक शशि सिंह को अब साइबर सेल का प्रभार दिया गया है।यूपी के गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राज ने सोमवार को 11 थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया। एसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।

यूपी में भी पुलिसकर्मियों के तबादले

  • एसओजी प्रभारी प्रमोद सिंह को जमानियां एसओ ।
  • पुलिस लाइन में तैनात रोहित कुमार मिश्रा को एसओजी प्रभारी।
  • प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा तारावजी को बहरियाबाद।
  • मुहम्मदाबाद एसओ शैलेश कुमार मिश्रा को भुड़कुड़ा।
  • बहरियाबाद एसओ शैलेंद्र कुमार पांडेय को रेवतीपुर थाने ।
  • बरेसर एसओ राजीव कुमार त्रिपाठी को थानाध्यक्ष सादात।
  • सादात के कौशलेंद्र प्रताप सिंह को प्रापर्टी सीजर प्रकोष्ठ।
  • संतोष कुमार पाठक को पुलिस लाइन से बरेसर एसओ।
  • गहमर प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर को मुहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक ।
  • रेवतीपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक का वाचक

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews