पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

Wife died after husband’s death : साथ जीने साथ मरने की बातें और कसमें हमने अक्सर फिल्मों में देखी हैं। लेकिन ऐसा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से। यहां एक बुजुर्ग महिला को जब अपने पति की मौत की सूचना मिली तो कुछ ही मिनिट में उसने भी प्राण त्याग दिए।

ये घटना है हमीरपुर के पठानपुरा इलाके की। यहां 72 साल के गयाप्रसाद सोनी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।उनकी पत्नी गोमती (68) पूरी तरह सेवा में जुटी थी। दिन में उन्होने पति को चाय बनाकर पिलाई और दोनों बैठकर बातें कर रहे थे। सबकुछ सामान्य था लेकिन कुछ ही देर में गयाप्रसाद की मौत हो गई। गोमती को पति की मौत का ऐसा सदमा लगा कि दस मिनिट के भीतर ही उन्होने भी प्राण त्याग दिए।

अचानक परिवार में दो मौत के कारण घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली और सीएचसी के पास मोक्षधाम में एक ही चिता में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शादी के समय हमेशा साथ देने और साथ जीने मरने की कसम का इस रूप में सच होते देख सभी की आंखें भर आई। इस दंपत्ति को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और अब हर कोई इनके प्रेम कहानी की बात कर रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews