old Pension: क्या दोबारा लागू होगी पुरानी पेंशन योजना? अब यूनियन ने पीएम को लिखा पत्र

mp pensioners pension

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।old Pension Scheme. राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद देशभर में पुरानी पेंशन की मांग जोर पकड़ने लगी है। कर्मचारियों का हर वर्ग अब पुरानी पेंशन की मांग कर रहा है। अब दिल्‍ली एम्‍स से पुरानी पेंशन स्‍कीम फिर लागू करने की मांग उठी है। दिल्‍ली स्थित ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Delhi Aiims) की नर्स यूनियन इसकी बहाली के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को खुला खत लिखा है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, शिक्षा विभाग ने मांगा डाटा, अप्रैल से मिलेगा लाभ!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली एम्स के नर्सिंग यूनियन ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की है। इस संबंध में यूनियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और कहा है कि कई राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया है। वहीं, कुछ राज्य में यह प्रक्रिया में है।वर्तमान वित्तीय वर्ष अनुसार राष्ट्रीय पेंशन योजना से आने वाली आय 4.4 फीसदी से भी कम है, ऐसे में बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों के भविष्य को सोचना चिंता का विषय है,इसलिए पेंशन बहाली की जाए।

एम्‍स नर्सेज यूनियन (Aiims Nurses Union) की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को यूनियन के अध्‍यक्ष हरीश कुमार काजला और महासचिव फमीर सीके की ओर से लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि वे नई पेंशन स्‍कीम को हटाकर पुरानी पेंशन स्‍कीम को ही दोबारा से लागू करें। 130 करोड़ से ज्‍यादा की आबादी वाले इस देश में सरकारी कर्मचारी अहम भूमिका निभाते हैं, राज्यों में एक के बाद एक लागू होने के बाद अब केंद्र सरकार को भी अपने कर्मचारियों के बारे में सोचना चाहिए।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगा रिजल्ट! ऐसे कर सकते है चेक

बता दें कि हाल ही में संसद में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना फिर लागू एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने कहा था कि इसमें बदलाव के लिए फिलहाल कोई विचार नहीं चल रहा है।एनपीएस को बंद करने का कोई विचार नहीं है। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 2003 में पुरानी पेंशन योजना को खत्म कर दिया था और 1 अप्रैल 2004 के बाद नौकरी से लगने वालों के लिए पुरानी पेंशन स्‍कीम को बंद कर राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) शुरू की गई थी, जो अबतक लागू है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews