विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन: राहुल गांधी ने मोदी-अडाणी का मुखौटा पहने सांसदों से की बातचीत, जानिए रिपोर्टर राहुल के सवाल

संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ, जब विपक्षी सांसदों ने अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान, कुछ सांसदों ने अडाणी और पीएम मोदी के मुखौटे पहनकर प्रदर्शन किया जिसमें राहुल ने मुखौटा पहने सांसदों से चुटकी लेते हुए बातचीत की। बता दें कि विपक्ष लगातार अडाणी मामले पर चर्चा की माँग कर रहा है।
Rahul Gandhi Interacts with Modi Adani Masked MP

Opposition Protests Over Adani Issue : संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। सुबह कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इसके बाद संसद परिसर में राहुल ने पीएम मोदी और अडाणी का मुखौटा पहने सांसदों से बातचीत की।

संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने अडाणी मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई  विपक्षी नेता शामिल हुए। बता दें कि विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग कर रहा है, जिससे संसद की कार्यवाही में गतिरोध बना हुआ है। आज इसी बात को लेकर हंगामा हुआ और फिर सदन का कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, राहुल गांधी बने रिपोर्टर

संसद परिसर में सोमवार को विपक्ष के सांसदों ने अडाणी मुद्दे को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ सांसद गौतम अडाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे पहनकर खड़े हुए जहां राहुल गांधी ने उनके साथ मज़ाकिया अंदाज़ में बातचीत की और सवाल पूछे। राहुल ने अडाणी बने एक सांसद से मुस्कुराते हुए पूछा “आप क्या कह रहे हैं” जिसके जवाब में मुखौटा पहने सांसद ने कहा “मैं कुछ भी चाहता हूं। एयरपोर्ट चाहिए।” इस पर राहुल ने चुटकी लेते हुए पूछा, “अगली बार क्या लेने की सोच रहे हो”। जानिए इस बातचीत में क्या कहा-सुना गया।

राहुल गांधी : आप क्या क्या बोल रहे हो ?
अडाणी का मुखौटा पहने सांसद : मैं कुछ भी चाहता हूं। एयरपोर्ट चाहिए..कुछ भी चाहिए।
राहुल गांधी : अगला आप क्या लेने की कोशिश कर रहे हो ?
अडाणी का मुखौटा पहने सांसद : इसके लिए शाम को हमारी मीटिंग है। ये (पीएम मोदी) हमारे भाई है।
राहुल गांधी : आपके (पीएम मोदी और अडाणी) के रिश्ते के बारे में थोड़ा बताइए।
मोदी और अडाणी का मुखौटा पहने सांसद एक साथ : हम दोनों का रिश्ता एक ही है..हम दोनों एक ही हैं। हम दोनों मिलकर सब करेंगे।
राहुल गांधी : आपकी पार्टनरशिप कबसे चल रही है ?
मोदी और अडाणी का मुखौटा पहने सांसद एक साथ : सालोंसाल से है। हमारा संबंध सालों से है।
राहुल गांधी : विपक्षी आपके कारण पार्लियामेंट क्यों नहीं चलने दे रहे हैं?
अडाणी का मुखौटा पहने सांसद : वो आदमी गायब है। अमित भाई आए नहीं थे आज हाउस में..उनसे बोलना पड़ेगा। मैं जो भी बोलता हूं ये (मोदी) करते हैं।
राहुल गांधी : ये (पीएम मोदी) बड़े सीरियस लग रहे हैं..कम बोलते हैं आजकल ?
अडाणी का मुखौटा पहने सांसद : ये थोड़ा टेंशन में हैं अभी।

विपक्ष कर रहा है चर्चा की माँग 

इसके बाद इन सभी का ठहाका गूंजता है। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्टर बने हुए राहुल गांधी और मोदी-अडाणी का मुखौटा पहने विपक्षी सांसद, विपक्ष का विरोध का ये नया तरीका लोगों को काफी दिलचस्प भी लग रहा है। बता दें कि विपक्ष लगातार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अडानी समूह पर चल रही जांच को लेकर शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में खुलकर बहस करने की माग कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर संसद में आकर पूरी पारदर्शिता के साथ चर्चा करनी चाहिए। राहुल गांधी इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट कर चुके हैं जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को सीधी चुनौती दी और लिखा, “मोदी जी, संसद में आओ, अडानी पर जांच से मत डरो।” अब आज इसी मांग के चलते उन्होंने मोदी और अडाणी का मुखौटा पहने सांसदों से बात की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews