लिंग परिवर्तन करा कर युवती बनी महिला ने की आत्महत्या, जानें क्या थी वजह

लिंग परिवर्तन करा कर युवती बनी महिला ने की आत्महत्या, जानें क्या थी वजह

A young man who became a girl committed suicide : लिंग परिवर्तन कराना एक फैशन जैसा होता जा रहा है लेकिन कई बार इसके घातक परिणाम भी देखने में आते हैं ये आत्मघाती तक होते हैं, ताजा मामला भी ऐसा ही है। मुंबई में रहने वाली एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, युवती ने कुछ समय पहली ही लिंग परिवर्तन कराया था वो लड़के से लड़की बनी थी।

युवक से युवती बनी महिला ने की आत्महत्या 

कुछ समय पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई एक घटना की पुनरावृत्ति अब मुंबई में हुई है, जानकारी के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव में रहने वाली 37 साल की एक युवती ने अपने घर में ही फांसी लगा ली, महिला अपनी एक मित्र के साथ रहती थी उसने 2018 में लिंग परिवर्तन कराया था, यानि वो सर्जरी कराकर युवक से युवती बनी थी। बताया गया है कि महिला एक स्पोर्ट्स चैनल में काम करती थी ।

डिप्रेशन में थी, कोई उसे महिला के रूप में स्वीकार नहीं कर रहा था 

आत्महत्या की सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची, उसने शव और घटना स्थल की जाँच कर शव को पुसर मार्टम के लिए भिजवाया, उसे शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि मृतका इस बात को लेकर तनाव में रहती थी कि कोई उसे युवती के रूप में स्वीकार नहीं कर रहा।

2018 में कराया था लिंग परिवर्तन 

पुलिस के मुताबिक मृतका कोलकाता से अपने परिवार को छोड़कर नौकरी करने के लिए मुंबई आई थी, उसने 2018 में लिंग परिवर्तन सर्जरी कराई, 2019 में वो अपनी एक दोस्त के साथ गोरेगांव में यशवंत नगर में एक फ़्लैट में रहने लगी, लेकिन उस इस बात को लेकर तनाव रहने लगा कि उसे कोई युवती के रूप में स्वीकार नहीं कर रहा।

दोस्त के साथ किराये के फ़्लैट में रहती थी 

घटना वाले दिन रविवार को जब उसकी दोस्त पार्लर गई थी तब उसने ये आत्मघाती कदम उठाया, दोस्त जब वापस लौटी तो फ़्लैट का दरवाजा अन्दर से बाद था, उसने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला, फिर उसने अपनी डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। अपनी दोस्त को पंखे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई, उसने पुलिस को सूचना दी उसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा और शव को पीएम के लिए भिजवाया।

इंदौर में भी ऐसा ही मामला आ चुका है 

आपको बता दें कि कुछ समय पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में भी इसी तरह का केस सामने आया था जहाँ एक युवक लिंग परिवर्तन कराकर युवक बन गया था, उसके बाद वो डिप्रेशन में चला गया था और फिर उसने भी आत्महत्या कर ली थी उसकी उम्र मात्र 26 साल थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews