दीपेंद्र हुड्डा के सामने मंच पर महिला कांग्रेस नेत्री से छेड़छाड़, कुमारी शैलजा ने की निंदा, BJP हमलावर, सोनिया, प्रियंका,विनेश फोगाट से पूछे सवाल

BJP नेता आशीष अग्रवाल ने लिखा- सोचिए जिस पार्टी के नेता-कार्यकर्ता मंच पर ऐसी घटिया हरकत करतें है वो मंच के पीछे और नीचे क्या-क्या करते होंगे? महिला विरोधी मानसिकता से कांग्रेस भरी हुई है, कांग्रेस हाईकमान आखिर कहां छिपा बैठा है?
cong bjp

Woman Congress leader molested BJP attacked : कांग्रेस के नेता महिलाओं के प्रति कितना सम्मान रखते हैं ये उनके बयान कई बार स्पष्ट कर चुके हैं, पार्टी के अन्दर महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इसका उदाहरण भी पूर्व कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा कई बार दे चुकी हैं लेकिन अब कांग्रेस में महिलाएं रैलियां और मंच पर भी सुरक्षित नहीं हैं उनके साथ अब मंच पर ही खुलेआम छेड़छाड़ होने लगी है, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हरियाणा के नारनोंद में शुक्रवार को रैली के मंच पर कांग्रेस सांसद गांधी के प्रिय सांसद दीपेंद्र हुड्डा  की मौजूदगी में उनके मंच पर एक महिला नेत्री के साथ छेड़छाड़ की जाती है, लेकिन महिला सुरक्षा और महिला अत्याचार को लेकर बड़ी बड़ी बातें करने वाली सोनिया गांधी, लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा बुलंद करने वाली, भाजपा को महिला विरोध बता कांग्रेस ज्वाइन करने वाली पहलवान विनेश फोगाट और टीवी पर जोर जोर से महिला सुरक्षा पर भाजपा को घेरने वाली प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत आज चुप हैं जबकि हरियाणा की दलित नेत्री कुमारी शैलजा ने खुद उस नेत्री से बात कर छेड़छाड़ की घटना की पुष्टि मीडिया से की है, अब भाजपा इसपर हमलावर है। 

Deepender Hooda के मंच पर महिला नेत्री के साथ छेड़छाड़  

मप्र भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा- सोनिया गांधी चुप, प्रियंका वाड्रा चुप, विनेश फोगाट चुप, सुप्रिया श्रीनेत चुप, जिस कांग्रेस में खुद महिला नेता सुरक्षित नहीं है, वो पार्टी आपकी बेटियों की सुरक्षा कैसे करेगी? ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली कांग्रेस का हरियाणा में घिनौना रूप देखिये।

BJP ने सोनिया, प्रियंका, विनेश फोगाट से पूछे सवाल

आशीष अग्रवाल ने लिखा- सोचिए जिस पार्टी के नेता-कार्यकर्ता मंच पर ऐसी घटिया हरकत करतें है वो मंच के पीछे और नीचे क्या-क्या करते होंगे? महिला विरोधी मानसिकता से कांग्रेस भरी हुई है, कांग्रेस हाईकमान आखिर कहां छिपा बैठा है, जिसे मंच पर महिला नेत्री के साथ हो रही छेड़छाड़ दिखाई नही दे रही? कुमारी शैलजा दलित महिला है इसलिए कांग्रेस में उनकी बातों का भी संज्ञान नहीं लिया जाएगा, मंच पर तमाशबीन बने दीपेंद्र हुड्डा, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को चुप रहने की सजा हरियाणा की जनता अपने वोट से देगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews