सहारपुर में एक बदमाश मां की गोद से बच्चा छीनकर हुआ फरार, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद; जांच में जुटी पुलिस

सहारपुर में एक बदमाश मां की गोद से बच्चा छीनकर हुआ फरार, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद; जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर, डेस्क रिपोर्ट | उत्तर प्रदेश के सहारपुर से बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, शहर के सदर बाजार इलाके में एक बदमाश सरेआम मां की गोद से बच्चे को छीनकर भाग गया, जिसकी पुरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कराई है। वहीं, इस वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – MP News : भाजयुमो का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, मिशन 2023 सहित 11 विषयों पर बनेगी रणनीति 

दरअसल, यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है। जब मिशन कंपाउंड कैंप कॉलोनी में पीड़ित महिला हिना अपने सात महीने के बच्चे को गोद में लेकर दूध पिला रही थी। तभी अचानक एक बदमाश कहीं से टहलता हुआ मौके की तलाश में वहां पहुंचा और महिला को पहले अपनी बातों में उलझाया। साथ ही, महिला को 10 रुपए देकर उससे पुछा कि, उसने गोद में क्या ले रखा है। जिसके जवाब में महिला ने कहा कि ये मेरा बच्चा है। तभी उस बदमाश ने महिला के बच्चे को दिखाते ही बच्चे को उसकी गोद से छीनकर भाग गया।

यह भी पढ़ें – IMD Alert : केरल सहित दक्षिणी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ-निम्न दबाव से बदलेगा मौसम, कोहरे-हिमपात का अलर्ट जारी, जानें पूर्वानुमान

पीड़ित महिला ने बताया कि वह कॉलोनी में कबाड़ बेचकर और भीख मांगकर अपना गुजारा करती है। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त वो उस आदमी के पीछे भागी लेकिन वो उसे पकड़ ना सकी और अपने बच्चे को आंखों के सामने ले जाते देखकर पहले वो बेहोश हो गई। जब होश आया तो वो सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें – कर्मचारी-पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, नियम में महत्वपूर्ण संशोधन, पेंशन-ब्याज का इस तरह होगा भुगतान

वहीं, SP सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि CCTV फुटेज से आरोपी की तस्वीरें निकाली गई हैं, जिन्हें सहारनपुर और आसपास के जिलों को तस्वीरें भेजी गई हैं। जिसमें उसका चेहरा बहुत साफ नहीं है लेकिन कद काठी के हिसाब से संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – इंदौर से अब 23 शहरों के लिए सीधी उड़ान भरेगी फ्लाइट, रोजाना इतने हजार यात्री कर रहे सफर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews