
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। एक हैरान कर देने वाले मामले में महिला ने ज्योतिषि को सिर्फ इसलिए 59 लाख रुपये दे दिए, क्योंकि वो अपने पति को वश में करना चाहती थी। घटना मुंबई के पवई इलाके की है। खास बात ये कि इस धोखाधड़ी में महिला के पूर्व प्रेमी ने ज्योतिषि का साथ दिया है। महिला को ये ज्योतिषी इंस्टाग्राम पर मिला था।
Government Jobs 2022: यहां 700 पदों पर निकली है बंपर भर्ती, अच्छी सैलरी, 21 नवंबर से पहले करें Apply, जानें डिटेल्स
38 साल की महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि वो सोशल मीडिया के माध्यम से बादल शर्मा नाम के ज्योतिषि से मिली थी। दरअसल 13 साल पहले कारोबारी को अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला था और उसके बाद से उनमें लगातार झगड़े हो रहे थे। पति इसके बार अपने भाई और परिवार वालों की बातों पर अधिक भरोसा करने लगा। इसी कारण महिला अपने पति को वश में करना चाहती थी। ज्योतिषि ने उसे भरोसा दिलाया कि वो काले जादू से पति को उसके वश में कर देगा। इसके लिए उसने महिला से लाखों की मांग की।
महिला का पति अपने कर्मचारियों को दिवाली पर वेतन देने के लिए कैश लेकर आया था। महिला ने वही 35 लाख नगदी और 24 लाख रुपये का सोना ज्योतिषि को दे दिया। बाद में पैसे नहीं मिलने पर कारोबारी ने पत्नी से इस बारे में पूछा। पहले तो उसने कुछ नहीं बताया लेकिन जब उसे भरोसे में लेकर फिर से पूछताछ की तो महिला ने पति को सारी बात बता दी। ये सुनकर उसके होश उड़ गए और उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने बताया कि इस काम में महिला के पूर्व प्रेमी परेश गढ़ा ने ज्योतिषि की मदद की है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

