World Book Fair 2024 : आज से दिल्ली में शुरु हुआ विश्व पुस्तक मेला, इस बार सऊदी अरब है अतिथि देश

Book

World Book Fair 2024 : दिल्ली में 10 फरवरी से विश्व पुस्तक मेला प्रारंभ हुआ। ये 51वां पुस्तक मेला 18 फरवरी तक चलेगा जिसमें कई भाषाओं की पुस्तकों के स्टॉल लगाए गए हैं। शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रगति मैदान के भारत मंडपम में मेले का उद्गाटन किया। इस वर्ष पुस्तक मेले का अतिथि देश सऊदी अरब है वहीं 40 देशों के 1000 से ज्यादा प्रकाशक यहां शामिल हो रहे हैं। इस बार पुस्तक मेला 2024 की थीम “बहुभाषी भारत, एक जीवंत परंपरा” है।

सऊदी अरब से 25 लोगों का प्रतिनिधिमंडल करेगा शिरकत

किताबों के शौकीनों के लिए ये पुस्तक मेला साल का एक बड़ा आयोजन होता है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) और भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में कई भाषाओं की किताबों के साथ 2,000 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां विभिन्न प्रकार की शैलियों की पुस्तकों के अलावा दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ब्रेल लिपी में लिखी किताबें भी मुफ्त में उपलब्ध हैं। शिक्षा मंत्रालय एवं उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय के तहत आयोजित पुस्तक मेले में एक राष्ट्रीय ई-लाइब्रेरी का भी उद्घाटन होगा, जहां किताबें मुफ्त में देखी और डाउनलोड की जा सकती हैं। इस वर्ष पुस्तक मेले का अतिथि देश सऊदी अरब है और यहां से 25 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल इस मेले में शिरकत करेगा।

कई गतिविधियों का आयोजन

एनबीटी के निदेशक युवराज मलिक  ने पुस्तक मेले को लेकर कहा है कि “हम देश में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमारा मानना ​​है कि किताबों तक पहुंच जितनी आसान होगी, उतनी ही तेजी से हम उस लक्ष्य को हासिल करेंगे।’ पुस्तक मेले में अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ बच्चों के लिए इंटरैक्टिव गतिविधियों की मेजबानी, लेखक का कोना, अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का कोना और नई दिल्ली राइट्स टेबल सहित कई अन्य आयोदम भी किए जाएंगे। वहीं एक “युवा कॉर्नर”  भी होगा जहां अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए 75 युवा लेखकों को स्थापित लेखकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। मेले के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

यहां से ली जा सकती हैं टिकट्स

मेले की टिकट ITPO की वेबसाइट के साथ-साथ 20 मेट्रो स्टेशनों – वेलकम, दिलशाद गार्डन, रिठाला, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, राजीव चौक, नोएडा सेक्टर -52, नोएडा सिटी सेंटर, बॉटनिकल गार्डन, वैशाली, इंद्रप्रस्थ, सुप्रीम पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। कोर्ट, मंडी हाउस, कीर्ति नगर, द्वारका, मुनिरका, आईटीओ, आईएनए और हौज खास पर उपलब्ध है। लोग इस वेबसाइट पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मेले के लिए टिकट खरीद सकते हैं जिसकी कीमत 10 और 20 रुपये है। यहां बच्चों और बुजुर्गों की एंट्री फ्री रहेगी। विश्व पुस्तक मेले का समय सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews