Hindi News

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड पॉपुलेशन डे? इस बार क्या है थीम? यहां जानिए इसके बारे में सब कुछ

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज विश्व भर में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया जा रहा है। हर साल 11 जुलाई को बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों जैसे गरीबी, बेरोजगारी और अन्य प्रकार की समस्याओं को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए इसे मनाया जाता है। चलिए इस खबर में हम जानते हैं कि इस साल यानी 2025 में किस थीम पर इसे मनाया जा रहा है।
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड पॉपुलेशन डे? इस बार क्या है थीम? यहां जानिए इसके बारे में सब कुछ

आज 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस है। हर साल इस दिन को मनाने का उद्देश्य जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाना होता है। समाज को यह समझाना होता है कि बढ़ती जनसंख्या को रोकना क्यों जरूरी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में दुनिया की जनसंख्या और भी तेजी से बढ़ सकती है। रिपोर्ट की मानें तो साल 2050 तक यह जनसंख्या लगभग 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है। ये आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। जनसंख्या के बढ़ने से बेरोजगारी, गरीबी और पर्यावरण से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ती हैं।

जब जनसंख्या में तेजी से बढ़ोतरी होती है, तो सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी होती है। बेरोजगारी ही बाद में जाकर गरीबी का रूप ले लेती है। आज भारत में भी बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है और कहीं न कहीं इसकी एक वजह जनसंख्या भी है। भारत, जिसकी जनसंख्या दुनिया में सबसे ज़्यादा है, ऐसे में इस पैमाने पर नौकरी पैदा करना एक बड़ी चुनौती होती है।

विश्व जनसंख्या दिवस की थीम?

वहीं आज विश्व जनसंख्या दिवस की थीम ‘युवाओं को सशक्त बनाना’ रखी गई है। बता दें कि विश्व जनसंख्या दिवस की स्थापना सन 1989 में की गई थी। यह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की गवर्निंग काउंसिल द्वारा की गई थी। हालांकि इस दिन को मनाने की शुरुआत 1987 में ही हो गई थी। उस दौरान दुनिया की आबादी सिर्फ 5 अरब थी। सबसे तेज़ी से जनसंख्या में वृद्धि भारत ने की है। भारत की जनसंख्या 2025 में लगभग 1.46 बिलियन से ज्यादा होने का अनुमान है, जबकि दूसरे नंबर पर चीन है, जिसकी जनसंख्या लगभग 1.41 बिलियन से ज्यादा है। ये दोनों देश जनसंख्या के मामले में सबसे ऊपर हैं।

क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस?

दरअसल, जनसंख्या दिवस मनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य यह है कि लोगों को इस बात से जागरूक किया जाए कि बढ़ती जनसंख्या कितनी गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। न सिर्फ बेरोजगारी बल्कि इसमें भुखमरी, गरीबी और अशिक्षा जैसी समस्याएं भी शामिल होती हैं। इसलिए यह जागरूकता फैलाई जाती है कि जनसंख्या कंट्रोल करना क्यों ज़रूरी है और इसके लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए। इस दौरान कई जगहों पर छोटे-छोटे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। हर साल जनसंख्या दिवस की एक अलग थीम होती है। इस साल की थीम के तहत लोगों को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण दुनिया में अपनी मनचाही फैमिली बनाने के लिए सशक्त बनाना है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !