Wrestlers Protest: सड़क छोड़ अब न्यायालय का दंगल लड़ेंगे पहलवान, 5 महीने से जारी था प्रदर्शन

Wrestlers Protest

Wrestlers Protest Call Off: भारतीय कुश्ती संघ और बृजभूषण सिंह के खिलाफ लगातार पहलवान सड़क पर उतर कर अपनी लड़ाई लड़ रहे थे। लेकिन अब पहलवानों ने सड़क से अपना प्रदर्शन खत्म कर न्यायालय की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है और कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता लड़ाई जारी रहेगी।

पहलवानों ने किए ट्वीट

साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 7 जून को सरकार के साथ बातचीत हुई है। महिला पहलवानों के साथ उत्पीड़न और यौन शोषण के संबंध में की गई शिकायत के मामले में एफआईआर वादे के मुताबिक दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद पुलिस ने 15 जून को कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। अब सड़क की जगह पहलवानों की कानूनी लड़ाई न्याय ना मिलने तक कोर्ट में जारी रहेगी।

ट्वीट में यह भी बताया गया है कि कुश्ती संघ के सुधार में जो वादा किया गया था, उसके मुताबिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 11 जुलाई को चुनाव होना तय किया गया है, सरकार ने जितने भी वादे किए हैं उन पर अमल किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। साक्षी और विनेश ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है, जिस के संबंध में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है।

5 महीने से जारी था प्रदर्शन

देश के नामी पहलवानों का कुश्ती संघ और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ये प्रदर्शन पिछले 5 महीनों से लगातार चल रहा था। पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। बृजभूषण से इस्तीफे की मांग भी की गई थी और गिरफ्तारी करने को कहा गया था। इस प्रदर्शन के दौरान कई बार पहलवानों और प्रशासन के बीच खींचतान भी देखने को मिली। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जिसके बाद बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं नाबालिक पहलवानों ने अपने आरोप वापस ले लिए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews