विजिबिलिटी कम होने के कारण Yamuna Expressway की घटाई गई स्पीड लिमिट, नियम तोड़ा तो कटेगा चालान

विजिबिलिटी कम होने के कारण Yamuna Expressway की घटाई गई स्पीड लिमिट, नियम तोड़ा तो कटेगा चालान

Yamuna Expressway Speed Limit :सर्दियों के मौसम में कोहरा ज्यादा होने के कारण हादसों की संभावनाएं बढ़ जाती है। दरअसल, कोहरे में विजिबिलिटी कम होने से ड्राइवर को सड़क पर गाड़ी चलाने में मुश्किल आती है, जो रोड एक्सीडेंट्स के जोखिम को बढ़ा सकता है। जिसे देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट कम कर दिया गया है। हल्के वाहन जिनमें कार, मोटरसाइकिल आदि शामिल है उसकी स्पीड लिमिट 75 किलोमीटर प्रति घंटा चलेंगे तो वही भारी वाहन जिनमें ट्रक, बस आदि शामिल है उसके लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड लिमिट तय की गई है। बता दें कि यह स्पीड लिमिट 15 दिसंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक के लिए लागू की गई है। यदि कोई भी इस नियम का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उनका 2,000 रुपये का चालान काटा जाएगा।

जगह-जगह लगाए गए CCTV कैमरे

इसके अलावा, यमुना एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण वीर सिंह ने कहा कि स्पीड कम होने से ड्राइविंग सुरक्षित रहेगी। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मौसम में स्पीड लिमिट को कम करने का फैसला लिया गया ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके।

वहीं, यदि इस एक्सप्रेसवे पर हादसों की बात करें तो 9 जनवरी 2023 को ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों में जोरदार भिड़ंत हुई थी। जिसमें दो बच्चे सहित 6 लोग घायल हो गए थे। 10 जनवरी 2023 को मथुरा में एक्सप्रेस वे पर एक साथ वाहन आपस में टकरा गए थे, जिसमें 24 लोग घायल हो गए थे।

इन बातों का भी रखें ख्याल

अमूमन, कोहरे के कारण आए दिन कहीं ना कहीं हादसे की खबर सुनने को मिलती ही रहती है। ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण होता है कि हम सुरक्षित ड्राइव करें और सभी को सड़क सुरक्षा का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके लिए अच्छे ब्रेक्स, टायर, सड़क पर सावधानी से चलना और हाई बीम या डे टाइम रनिंग लाइट्स जैसे सुरक्षा सुझावों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि हम अपनी गाड़ी की मेंटेनेंस का भी ध्यान रखें।

8 लेन का हाइवे

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे भारत के महत्वपूर्ण हाइवे में से एक है जो दिल्ली और आगरा को जोड़ती है। यह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (NH 19) का हिस्सा है। यमुना एक्सप्रेसवे को तेजी से यातायात और बेहतर सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कि 8 लेन का हाइवे है। जिसकी लंबाई करीब 165 किलोमीटर है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews