
Yogi Adityanath West Bengal Election Campaign
पश्चिम बंगाल के पहले चरण के चुनाव का शोर कल मंगलवार शाम थम गया, पहले चरण में कल गुरुवार को मतदान होगा अब दूसरे चरण की तैयारियां सियासी दलों ने शुरू कर दी है, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंगाल एक दौरे पर हैं, वे कोलकाता जिले की जोरासांको, नदिया जिले की चकहदा और हावड़ा जिले की उदयनारायणपुर विधानसभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ सबसे पहले कोलकाता के जोरासांको विधानसभा के कार्यक्रम में पहुंचे, उन्होंने यहाँ से भाजपा प्रत्याशी विजय ओझा, मानिकतला विधानसभा से प्रत्याशी तापस राय और चौरंगी विधानसभा से प्रत्याशी संतोष पाठक सहित जिले की अन्य विधानसभा सीटों से पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट अपील की, योगी ने भीड़ देखकर कहा यहाँ की ऊर्जावान जनता का यह उत्साह स्पष्ट संकेत है कि बंगाल की संस्कृति और विरासत को सहेजने के लिए उन्होंने परिवर्तन का मन बना लिया है और ये होकर रहेगा।
“गुरुदेव” की फोटो की जगह ममता की फोटो पर भड़के योगी
योगी ने कहा इसी बंगाल में खुदी राम बोस हुए यहीं मंगल पांडे हुए जिन्होंने आजादी के लिए पहली चिंगारी जलाई थी इस बंगाल ने एक नहीं अनेक महापुरुष दिए , स्वतंत्र भारत को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत इसी धरा ने दिया है यहं गुरुदेव रविन्द्र नाथ ठाकुर की ठाकुरबाड़ी भी है,योगी ने निशाना साधते हुए कहा गुरुदेव के उस परिसर को जो हैरिटेज परिसर था उसे टीएमसी के गुंडों के कब्ज़ा कर लिए और ये कितना दुखद है कि जहाँ गुरुदेव की फोटो होनी चाहिए थी भारत माता की फोटो होनी चैये थी वहां टीएमसी ने ममत अबनार्जी का फोटो लगा दिया।
टीएमसी की गुलामी से आजादी दिलाने का ये सही समय
योगी ने गुरुदेव रविन्द्रनाथ की फोटो वाली जगह ममता बनर्जी का फोटो लगाये जाने को भारतीयता का अपमान कहा बंगाल की अस्मिता का अपमान कहा, योगी ने कहा ये वही बंगाल है जिसने भारत को हर परिस्थिति में संबल दिया यहीं से निकले वन्दे मातरम ने आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, आज जब इसके 150 वर्ष हो रहे हैं तो फिर बंगाल को टीएमसी की गुलामी से आजादी का अवसर भी आपके पास है।
4 मई को बंगाल का अंधकार समाप्त होगा
योगी ने कहा कल 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा मैं जो उत्साह बंगाल में देख रहा हूँ मुझे भरोसा है कि पहले चरण की 80 प्रतिशत सीटें भाजपा जीतने जा रही है, उन्होंने कहा मैं कह सकता हूँ जब 4 मई को परिणाम सामने आएंगे तो बंगाल में भगवा लहराएगा, बंगाल का अंधकार खत्म होगा, बंगाल एक बार फिर ” शोनार बांग्ला” बनकर अपनी पहचान वापस लायेगा।
जहां गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर, भारत माता की फोटो लगनी चाहिए थी…
TMC के गुंडों ने जबरन उस पर कब्जा करके ममता दीदी की फोटो लगा दी… pic.twitter.com/SzCr4YX8Ta
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 22, 2026
जब 4 मई को परिणाम आएंगे तो बंगाल के अंदर भगवा ध्वज लहराया जाएगा… pic.twitter.com/slX2fn3c88
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 22, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

