योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- मोदी जी श्रीकृष्ण की भूमिका में इस महाभारत में दुर्योधनों और दु:शासनों के खिलाफ खड़े हैं

योगी ने कहा ये चुनाव ध्रुवीकरण के बीच नहीं ये चुनाव तो राम द्रोही और राम भक्तों के बीच हो रहा है, एक तरफ राम द्रोही खड़े है राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले खड़े हैं, देश के साथ गद्दारी करने वाले पाकिस्तान का राग अलापने वाले खड़े हैं ऐसे दुर्योधनों और दुशासनों के खिलाफ मोदी जी भाजपा के रथ पर कृष्ण की भूमिका में सारथी बनकर इस महाभारत में खड़े हैं।
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath’s attack on Congress and Indi alliance : लोकसभा चुनाव के अब तीन चरण शेष बचे हैं भाजपा दावा कर रही है कि वो अभी तक हुए 380 सीटों के मतदान में से 270 सीटें जीतने जा रहे हैं उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज लखनऊ में कहा कि इन चार चरणों के चुनाव में इंडी गठबंधन अच्छी बढ़त की तरफ है, खड़गे ने भाजपा पर ध्रुवीकरण करने का आरोप भी लगाया जिसका जवाब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया।

बुंदेलखंड के साथ कांग्रेस और सपा ने अन्याय किया 

जालौन लोकसभा सीट के लिए प्रचार करने महोबा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया, उन्होंने कहा कि ना कांग्रेस की केंद्र सरकार और ना प्रदेश की सपा सरकार ने कभी  बुंदेलखंड का ध्यान रखा इन लोगों ने तो बुंदेलखंड के लोगों को उनके ही हाल पर ही छोड़ दिया था लेकिन मोदी सरकार द्वारा दिया गया बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे यहाँ की जिंदगी बदल रहा है।

भाजपा के रथ पर मोदी, कृष्ण की भूमिका में है 

योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ध्रुवीकरण वाले बयान पर पलटवार किया, उन्होंने कहा कि खड़गे जी ये चुनाव ध्रुवीकरण के बीच नहीं ये चुनाव तो राम द्रोही और राम भक्तों के बीच हो रहा है, एक तरफ राम द्रोही खड़े है राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले खड़े हैं, देश के साथ गद्दारी करने वाले पाकिस्तान का राग अलापने वाले खड़े हैं ऐसे दुर्योधनों और दुशासनों के खिलाफ मोदी जी भाजपा के रथ पर कृष्ण की भूमिका में सारथी बनकर इस महाभारत में खड़े हैं।

रामद्रोही हमेशा पतन को प्राप्त हुआ है 

योगी ने कहा राम द्रोही हमेशा पराजित हुआ पतन को प्राप्त हुआ है। ये जो रामद्रोही हैं ये केवल अपने परिवार के बारे में सोचते है उन्हें ना देश की चिंता है ना प्रदेश की , ना जाति की चिंता है ना गरीब की, इन्हें चिंता है तो बस अपने परिवार की, जबकि मोदी जी के लिए 140 करोड़ लोगों का भारत ही उनका परिवार है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews