
Driving License Update: ड्राइविंग लाइसेंस महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। सड़क पर इसके बिना गाड़ी चलाना मुश्किल है। ड्राइविंग लाइसेंसे से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव हुए हैं। आमजन को अब अपने साथ आरसी और स्मार्ट कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डीजी लॉकर को प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने स्मार्टकार्ड और आरसी न जारी करने का निर्णय लिया है। इस बात की घोषणा अंतरिम बजट के दौरान ही हो चुकी है।
नए नियम के फायदे
नए नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएंगे। वाहन चालकों को ईमेल पर Digiocker के जरिए ई-ड्राइविंग लाइसेंस/ई रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ऐसे में 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। वर्तमान में आरसी और वाहन रजिस्ट्रेशन जारी होने में लगने वाला समय भी बचेगा। वाहन चालकों को आरटीओ के चक्कर नहीं काटने होंगे।
मोबाइल में ऐसे सेव करें ड्राइविंग लाइसेंस
- सबसे पहले DigiLocker या myParivahan ऐप पर जाएं।
- आप गूगल प्ले स्टोर से डीजीलॉकर डाउनलोड कर सकते हैं।
- फोन नंबर, आधार नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके साइन इन करें ।
- एप में Username और 6 डिजित पिन दर्ज करके लॉग इन करें।
- “Get Issues Documents” के विकल्प पर क्लिक करें।
- ड्राइविंग लाइसेंस लिखकर सर्च करें।
- जहां से आपका ड्राइविंग लाइसेंस जारी हुआ है उस सेंटर पर क्लिक करें।
- DL नंबर दर्ज करें और “Get Document” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- डीजीलॉकर आपसे डेटा शेयर की सहमति लेगा। इसे “Allow” करें।
- “Issued Document” की लिस्ट में जाकर आपका ड्राइविंग लाइसेंस सेव करें।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

