Ziro Festival Of Music: 28 सितंबर से शुरू होगा जीरो म्यूजिक फेस्टिवल, ऐसे करें टिकट बुकिंग

Ziro Festival Of Music: 28 सितंबर से शुरू होगा जीरो म्यूजिक फेस्टिवल, ऐसे करें टिकट बुकिंग

Ziro Festival Of Music : ‘जीरो फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक’ एक संगीत उत्सव है जो अरुणाचल प्रदेश के जीरो घाटी में आयोजित किया जाता है। दरअसल, यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है जिसमें विभिन्न संगीत कलाकार और बैंड्स अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध करते हैं। बता दें कि जीरो घाटी अरुणाचल प्रदेश का एक खूबसूरत स्थान है जो कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है। यहां के हिल स्टेशन, नदियां, झरने और पहाड़ टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यदि आप घूमने के साथ ही संगीत का आनंद भी उठाना चाहते हैं तो इस समय यहां जरुर जाएं। तो चलिए आपको विस्तार से देते हैं इसकी जानकारी…

28 सितंबर से होगा शुरू

इस साल जीरो फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक 28 सितंबर से शुरू होने वाला है जो कि 1 अक्टूबर को समाप्त होगा। बता दें कि यह फेस्टिवल कुल 4 दिनों तक चलता है। यदि आप इस उत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो आपको पहले से ही टिकट बुक करवानी पड़ेगी। जिसके बाद ही आप इस फेस्टिवल के लिए प्रवेश पा सकते हैं। इसके लिए आप तुरंत इसकी ऑफिशियल वेबसाइट या फिर आधिकारिक आयोजकों से संपर्क करें और अपनी इंट्री निश्चित करें। टिकट बुक ना रहने पर आपको इसमें एंट्री नहीं मिल पाएगी।

ऐसे करें टिकट बुकिंग

ऑनलाइन बुकिंग: आप जीरो फेस्टिवल के आधिकारिक वेबसाइट www.zirofestival.com पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। यहां पर आप आवश्यक जानकारी भरें और फिर चयनित टिकट के लिए भुगतान करें। आपके द्वारा चयनित तिथि और सीट के अनुसार टिकट मिलेगा।

आधिकारिक यात्रा एजेंसियों से बुकिंग: आप आधिकारिक यात्रा एजेंसियों के माध्यम से भी टिकट बुक कर सकते हैं।

फेस्टिवल का इतिहास

बता दें कि इस फेस्टिवल की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। वर्तमान में यह विश्व धरोहर के रूप में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर भी दर्ज करवा चुका है। इस अद्भुत संगीत उत्सव को 4 दिनों तक आयोजित किया जाता है, जिसमें देशभर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मन मोह लेते हैं। इस साल इसका आठवां संस्करण होगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews