Zomato : जोमाटो ने अपने ग्राहकों से की भावुक अपील, कहा – ‘दोपहर में न करें ऑर्डर’, जानिए इसके पीछे का क्या है कारण

Zomato : इस समय देश भर में अत्यधिक गर्मी का कहर जारी है। कई लोग गर्मी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं और कई लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। अपने ग्राहकों से ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने एक भावनात्मक अपील की है कि वे दोपहर में ऑर्डर देने से बचें।
Zomato : जोमाटो ने अपने ग्राहकों से की भावुक अपील, कहा – ‘दोपहर में न करें ऑर्डर’, जानिए इसके पीछे का क्या है कारण

Zomato : अपने ग्राहकों से ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने एक भावनात्मक अपील की है कि वे दोपहर में ऑर्डर देने से बचें। दरअसल कंपनी ने यह अनुरोध देश में भीषण गर्मी और लू के कारण अपने डिलीवरी पार्टनर्स की सेहत की सुरक्षा के लिए किया है। शनिवार को जोमैटो ने कहा कि यदि बहुत आवश्यक न हो, तो दोपहर में खाना ऑर्डर न करें। इस समय देश भर में अत्यधिक गर्मी का कहर जारी है। कई लोग गर्मी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं और कई लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। दिल्ली में तापमान 50 डिग्री के भी पार पहुंच चुका है।

डिलीवरी पार्टनर्स को झेलनी पड़ती है भीषण गर्मी:

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जोमैटो ने एक पोस्ट में लिखा कि कृपया दोपहर में ऑर्डर न दें। दोपहर के समय ऑर्डर मिलने पर डिलीवरी पार्टनर्स को भारी गर्मी में ऑर्डर पहुंचाने के लिए निकलना पड़ता है। इस साल गर्मी में कई राज्यों में सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप लोग हीटस्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली में हीटस्ट्रोक के कारण कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की समीक्षा बैठक:

वहीं दूसरी और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भीषण गर्मी और आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की थी। दरअसल इस बैठक में प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई कि राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम विभाग ने हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी है। जिसके बाद पीएम मोदी ने गर्मी के कारण हो रही अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दरअसल मौसम की जानकारी प्रदान करने वाली एक नई सेवा हाल ही में जोमाटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) द्वारा लॉन्च की गई थी। इस दौरान उनका कहना था, कि ‘इस सेवा के माध्यम से स्थानीय मौसम की जानकारी निरंतर मिलती रहेगी, जो जोमाटो के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। गोयल ने बताया कि उनके डिलीवरी पार्टनर्स को हर मौसम में काम करना पड़ता है, इसलिए यह सेवा उनके लिए काफी सहायक होगी। इस सेवा से तापमान, नमी, हवा की गति और बारिश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसे weatherunion.com नाम दिया गया है और फिलहाल यह 45 शहरों में उपलब्ध है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews