शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगे 80 लाख रुपए, दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर ठगी गई धनराशि जिन बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई, उन बैंक अकाउंट को दोनों आरोपी ऑपरेट करते थे।
Arrest

Arrest

Neemuch News : आजकल ऑनलाइन जालसाज भोले-भाले लोगों को फंसाकर उनकी गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं तो ऐसे जालसाज निवेशकों को यह विश्वास दिलाकर लाखों व करोड़ों रुपए लूट रहे हैं कि वे शेयर बाजारों में अच्छा मुनाफा देंगे। ऐसा ही मामला हिसार मे शेयर ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले से गिरफ्तार किए गए है। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार कर चुकी है। नीमच से पकड़े गए आरोपियों में अमानुदीन उर्फ अमन मंसूरी और मोहम्मद काजी उर्फ छोटू का नाम शामिल है।

मोटी कमाई का दिया लालच

जांच अधिकारी उप निरीक्षक सौरभ बंसल ने बताया कि शिकायतकर्ता से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर ठगी गई धनराशि जिन बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई, उन बैंक अकाउंट को दोनों आरोपी ऑपरेट करते थे।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews