
नीमच। श्याम जाटव| नीमच के लिए सोमवार को राहत भरी खबर आई है। कोविड केयर सेन्टर वात्सल्य भवन से दो लोगों को पूरी तरह से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर, उन्हे उनके घर रवाना किया गया है। इनमें एक जावद और एक उम्मेदपुरा का है। अब तक जिले में 198 लोग पूरी तरह स्वस्थ्य होकर कोरोना की जंग जीत चुके है।
जिले में रहत की खबर है वही जावद तहसील में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार को आई रिपोर्ट में नीमच , रतलाम , उज्जैन लेब से प्राप्त कुल 191 रिपोर्ट में से 183 रिपोर्ट नेगेटिव आई है । 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तीनों जावद की है, 4 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं और एक अंडर प्रोसेस है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

