
Neemuch News : नीमच के ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में 2 दिनों से चल रहे वार्षिक खेल महोत्सव का समापन हुआ। जिसमें पिछले सैंकड़ों विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बता दें कि खेल मैदान में रंग-बिरंगे झंडों और अच्छी तरह से बिछाए गए ट्रैक के साथ विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसके पहले दिन नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों की विभिन्न फॉरवर्ड रनिंग, बनाना रेस, 50 मीटर हर्डल रेस, लेमन एंड स्पून रेस, 50 मीटर शटल रेस, रिले रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
दूसरे दिन कक्षा तीसरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, रिले रेस, शॉट पुट आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस के फ्लेग के तहत भाग लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन किए। वहीं, प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाडियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
चेयरमैन ने सभा को किया संबोधित
इस अवसर पर ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अनिल चौरसिया सभा को संबोधित किया और प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जीतना महत्वपूर्ण नहीं है। सच्ची खेल भावना के साथ भाग लेने की इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। ज्ञानोदय शिक्षण समिति की डायरेक्टर डॉ.माधुरी चौरसिया ने अपने भाषण में खेलों में भाग लेने पर जोर दिया क्योंकि वे छात्रों में अच्छी आदतें, आत्मविश्वास और अनुशासन पैदा करते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सावित्री मालवीय (जिला खेल अधिकारी) ने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निधारित कर उस दिशा में प्रयास करने की प्रेरणा दी।
नीमच, कमलेश सारडा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

