Neemuch News: सिंगोली में बैंक अधिकारियों ने तहसीलदार के साथ मकान को किया सीज, जानें पूरा मामला

सिंगोली तहसील के धनगांव इलाके में घनश्याम पिता बंशीलाल चौधरी ने कैपरी ग्लोबल लिमिटेड बैकं द्वारा 26,87,074.82 लाख रुपए का लोन लिया था।
Neemuch

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीचम जिले में लोन ना चुकाने पर बैंक ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, कैपरी ग्लोबल लिमिटेड बैंक के अधिकारियों द्वारा सिंगोली तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर दो मकानों को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही बैंक ने मकान पर फिजिकल कब्जा भी प्राप्त कर लिया है।

सही समय पर नहीं कर पाया अदायगी

मिली जानकारी के मुताबिक नीमच जिले के सिंगोली तहसील के धनगांव इलाके में घनश्याम पिता बंशीलाल चौधरी ने कैपरी ग्लोबल लिमिटेड बैकं द्वारा 26,87,074.82 लाख रुपए का लोन लिया था। वहीं सही समय पर रुपए की अदायगी नहीं कर पाया, जिसके कारम बैंक के अधिकारियों ने पुलिस के साथ शनिवार को मकान सीज कर उस पर फिजीकली कब्जा ले लिया है।

ऋणी के डिफाल्टर होने के बाद की गई प्रक्रिया

ऋणी के डिफाल्टर होने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर कैपरी ग्लोबल लिमिटेड बैंक के अधिकारियों ने तहसीलदार राजेश कुमार सोनी के साथ मिलकर घनश्याम पिता बंशीलाल चौधरी के धनगांव स्थित दो मकानों को सीज कर कब्जा ले लिया गया है। बता दें ऋणी ने इसी मकान के जरिए संबन्धित बैंक द्वारा लोन लिया था।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews