Neemuch News : ड्रग माफिया और पुलिस के गठजोड़ का बड़ा खुलासा, निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

Neemuch News : ड्रग माफिया और पुलिस के गठजोड़ का बड़ा खुलासा, निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

Neemuch News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों और उनकी मंशा की सरकार के मुलाजिम ही पलीता लगा रहे हैं, नीमच में हुए खुलासे ने इस सच को उजागर किया हैं, यहाँ ड्रग माफिया और पुलिस के बीच गठजोड़ सामने आने के बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है, वांटेड ड्रग माफिया कमल राणा से पूछताछ में जिन 6 पुलिसकर्मियों की संलिप्तता उसके साथ मिली उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जाँच शुरू कर दी गई है।

मध्यप्रदेश और राजस्थान के मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया कमल राणा के गिरोह का बहुत आतंक था। विभिन्न थानों में उसके खिलाफ हत्या, लूट और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित 37 मामले दर्ज थे। राणा का पुलिस में भी ख़ौफ़ था, कई बार राणा या उसके गिरोह की घेराबंदी करने पुलिस पहुंचती तो पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो जाता था इसमें राणा को महारथ हासिल थी।

सरकार तक के लिए चुनौती बने कमल राणा की गिरफ्तारी के लिए दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा 70 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बीते 14 जून को एक इनपुट के आधार पर राजस्थान पुलिस की जयपुर क्राइम ब्रांच ने कमल राणा और उसके 4 साथियों को महाराष्ट्र के शिर्डी से गिरफ्तार किया था। जयपुर पुलिस ने आरोपियों को प्रतापगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”842456907″]

रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में राणा ने चौंकाने वाले राज उगले। दरअसल राणा तस्करी के अपने साम्राज्य को मजबूती के साथ फैलाने के लिए लंबे समय से पुलिसकर्मियों की मदद लेता था। पूछताछ में उसने पहले प्रतापगढ़ के 2 पुलिसकर्मियों के नाम बताए जिन्हें निलंबित किया जा चुका है।

राणा ने नीमच जिले में पदस्थ 6 पुलिसकर्मियों के भी नाम बताए। प्रतापगढ़ एसपी के प्रतिवेदन के आधार पर नीमच एसपी अमित तोलानी ने उन 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जाँच शुरू कर दी है, एसपी ने कहा कि हमारी जाँच चल रही हैं अभी फ़िलहाल इन 6 पुलिसकर्मियों के नाम सामने आये हैं और भी किसी की संलिप्तता सामने आयेगी तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”842456426″]

निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम की सूची

1. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 417 रघुनाथ सिंह महिला थाना नीमच

2. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 365 रामप्रसाद शर्मा थाना जीरन

3. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 98 रफीक  खान थाना बघाना

4. आरक्षक 246 रामप्रसाद पाटीदार थाना जीरन

5. आरक्षक 549 अजीज खान पुलिस लाइन नीमच

6. आरक्षक 475 देवेंद्र चौहान पुलिस लाइन नीमच

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews