नीमच में कैबिनेट मंत्री ने शुरू की संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा, पढ़ें पूरी खबर

नीमच में कैबिनेट मंत्री ने शुरू की संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा, पढ़ें पूरी खबर

Neemuch News : नीमच में संत शिरोमणि रविदास का 100 करोड़ की लागत से भव्य व दिव्य मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र बनने जा रहा है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए यात्रा निकाली। 25 जुलाई को नीमच जिले में जावद नयागांव क्षेत्र से इसकी शुरू हुई। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने नयागांव से शुरू किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने दी ये जानकारी

भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा 3 अलग-अलग दिनों तक विभिन्न स्थानों से शुरू की जाएगी। जिसमें सबसे पहले जावद क्षेत्र के नयागांव से शुरू की गई। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास के मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। रथयात्रा के दौरान संत रविदास के मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव व बस्ती के मंदिर में मिट्टी कलश में एकत्रित करते हुए व पवित्र नदियों से जल एकत्रित किया गया। इस रथयात्रा में रविदास की चरण पादुका पूजन क्षेत्रीय विधायक व एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने किया।

[dgv_vimeo_video id=”848276196″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews