
Neemuch News : मध्यप्रदेश का नीमच जिला आए दिन अपराधों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर यहां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के अधिकारियों द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां यात्री बस में अफीम की तस्करी की जा रही थी। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, नीमच से सिंगोली जाने वाली निजी बस में अफीम के साथ एक व्यक्ति यात्रा कर रहा था। जिसके पास से 5.600 किलोग्राम अफीम बरामद की और एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

