नीमच जिला अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, मौके पर मचा हड़कंप, जांच जारी

नीमच के जिला अस्पताल में दो दर्जन से ज्यादा बच्चों की एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए जाने के बाद तबीयत खराब होने का मामला सामने आया है। मौके पर मचे हड़कंप के बाद अब मामले की जांच की जा रही है।
Neemuch

Neemuch News: नीमच के जिला अस्पताल में शुक्रवार की रात अफरा तफरी की स्थिति देखी गई। दरअसल, अस्पताल के शिशु वार्ड में अचानक दो दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों की स्थिति को देखकर वार्ड में हड़कंप मच गया और हर कोई परेशान नजर आया।

जानकारी के मुताबिक से अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती दो दर्जन से ज्यादा बच्चों को एंटीबायोटिक का इंजेक्शन दिया गया था। इन सभी बच्चों की उम्र 2 से 4 साल के बीच बताई जा रही है। इंजेक्शन देने के बाद इन बच्चों पर विपरीत असर देखने को मिला और यह उल्टी करने के साथ जी मचलने की शिकायत करने लगे। कुछ बच्चों को बुखार के साथ शरीर पर फफोले उभर गए।

शिशु वार्ड में मचा हड़कंप

अस्पताल के शिशु वार्ड में अचानक से बिगड़ी इतने सारे बच्चों की तबीयत के कारण हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। बच्चों के परिवार वाले उनकी हालत देखकर जहां परेशान होने लगे तो स्टाफ भी परेशान नजर आया।

[dgv_vimeo_video id=”1013736413″]

अधिकारियों ने संभाली स्थिति

अस्पताल में दो दर्जन से ज्यादा बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना लगते ही परिजनों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग अपने बच्चों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। 5 बच्चे तो ऐसे थे जिन्हें हालत बिगड़ने के चलते जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। मौके पर मची अफरा तफरी की सूचना मिलते ही समाजसेवी तरुण बाहेती, एडीएम लक्ष्मी गामड़, एसडीएम ममता खेड़े सहित पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एडीएम के मुताबिक एंटीबायोटिक इंजेक्शन देने के बाद बच्चों की हालत खराब हुई है। बच्चों की तबीयत क्यों बिगड़ी है इसकी जांच की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1013736475″]

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews