
Dabra News : खेतों में धान की फसल रोपी जा चुकी है और किसानों को पानी की सबसे अधिक आवश्यकता पड़ रही है लेकिन ऐसे में पानी का पर्याप्त मात्रा में ना मिल पाना किसानों के लिए भारी संकट बन रहा है आपको बता दें कि डबरा ब्लॉक के कई क्षेत्रों में पानी का घोर संकट किसानों पर छाया हुआ है जिसके कारण किसान भाइयों को अपनी फसल खराब होने का डर सता रहा है इसी मांग के चलते आज किसानों ने किसान यूनियन के साथ मिलकर डबरा सिंचाई विभाग दफ्तर के आगे धरना दिया।
यह है मामला
किसान यूनियन के नेता प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह जाट ने बताया कि डबरा ब्लॉक और आसपास के अन्य क्षेत्रों में किसानों को उनकी फसल के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है किसान की फसल पूरी तरह नष्ट हो रही है ठाकुर गोपाल सिंह ने बताया 25 तारीख को किसान यूनियन द्वारा डबरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन आज दिनांक तक उनकी मांगे पूरी नहीं की गई।
[dgv_vimeo_video id=”849541909″]
उन्होंने बताया नहरों में पानी छोड़ा जा चुका है लेकिन बेरू हेड के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्यकता है बेरु हेड को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले तो किसानों की फसलों को नुकसान होने से बच सकता है क्योंकि बेरू हेड मे कई गांव आते हैं जिसके चलते आज किसान यूनियन ने सिंचाई विभाग दफ्तर पर धरना दिया है इसके संबंध में सिंचाई विभाग की बात हुई तो उन्होंने 1 दिन का आश्वासन दिया है गोपाल सिंह का कहना है कि अगर कल तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो यह धरना अनिश्चितकालीन तक चलेगा।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”849542330″]
[dgv_vimeo_video id=”849546161″]
