
Neemuch News : नीमच जिले से शिवघाट के समीप स्थित पुलिया के पास एक लाश मिली। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फैली सनसनी
दरअसल, मामला बघाना थाना क्षेत्र स्थित शिवघाट के समीप मौजूद पुलिया के पास का है, जहां गुरूवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में दिखी। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ने भगवा रंग का कुर्ता-पजामा पहने था और उसके बड़े बाल है। जिसकी उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष बताई जा रही है।
जांच जारी
फिलहाल, मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिले। पहली दृष्टी में मामला चलती ट्रैन से गिरने के बाद उसकी मौत होना माना जा रहा है क्योंकि मृतक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान पाए गए हैं।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

