Neemuch News: हाईवे पर मिला मजदूर का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Neemuch News: हाईवे पर मिला मजदूर का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Neemuch News : नीमच में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां नयागांव हाईवे पर एक मजदूर का शव मिला जो रात भर हाईवे पर चलने वाले वाहनों से पूरी तरह कुचलकर क्षत-विक्षिप्त हो गया। बता दें कि पास में ही उसका एक हाथ और एक पैर पड़ा हुआ था। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शनिवार की सुबह राहगिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

झाबुआ का निवासी था मृतक

मजदूर की पहचान उसके पास पड़े चादर और उसके पांव की कीलों से पता चल पाई। मजदूर तलावड़ा जिला झाबुआ का निवासी बताया जा रहा है। जिसका नाम पुंडा था जो गांव घसुंडी में मजदूरी के लिए आया हुआ था। इधर, डाक्टरों ने शव की स्थिति को देखकर उसका पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, पुंडा गांव से पैदल नयागांव स्टेशन जाने के लिए निकला था, जहां से रात 12 बजे वाली ट्रेन से वो अपने गांव जाने वाला था। करीब 9 से 12 बजे के बीच हाईवे पर उसके साथ यह हादसा हुआ है लेकिन इसमें किसी का ध्यान नहीं गया। जिसके कारण रात भर शव पर से वाहन निकलते रहे। सूचना पाते ही तहसीलदार यशपाल मुजाल्दे व नगरपालिका उपयंत्रि नम्रता शर्मा मौके पर पहुंच गई थी। वहीं, मजदूर का शव रतलाम भेजा गया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ में उसके परिजन भी गये । नयागांव पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews