लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर, जान जोखिम में डाल कर रास्ता पार कर रहे लोग

लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर, जान जोखिम में डाल कर रास्ता पार कर रहे लोग

नीमच, कमलेश सारडा। नीमच (neemuch news) जिले में कल रात से ही हो रही लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए है। इसी के चलते मालवा की वैष्णोदेवी के नाम से प्रख्यात महामाया भादवामाता मंदिर के मुख्य द्वार गेट का नाला भी उफान पर आ गया। जिससे भादवामाता के दर्शन करने आये दर्शनार्थी भी घंटो तक नाले के उस पार खड़े रहे लेकिन कुछ लोगो ने अपनी जान जोखिम में डालकर नाले को पार करते दिखाई दे रहे है।

यह भी पढ़े…आप एडवोकेट के बयान से गुस्साए वाल्मीकि समाज ने 12 अगस्त को पंजाब बंद का किया आह्वान

ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वही बारिश से किसानों को राहत मिली है। इस बारिश से किसानों के कुओं में पानी का जल स्तर बढ़ेगा। जिससे रबी की फसल की सिंचाई में दिक्कत नही आएगी।

[dgv_vimeo_video id=”738604118″]

4 संभाग में अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। चारों संभागों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, शहडोल, सागर, श्योपुरकलां और छतरपुर में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews