Hindi News

ये कैसा इंसाफ, जिसे नोटिस दिया उसे छोड़ दिया साथ में गए किसान को पकड़ा, नारकोटिक्स कार्यालय के बाहर हंगामा

Reported by:Kamlesh Sarda|Edited by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
पीड़ित किसान की पत्नी भावना ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये कैसा न्याय है जिसे नोटिस भेजा उसे तो छोड़ दिया और जिसका कोई लेने देना नहीं उसे पकड़ लिया तीन दिन हो गए कोई सुन नहीं रहा। 
ये कैसा इंसाफ, जिसे नोटिस दिया उसे छोड़ दिया साथ में गए किसान को पकड़ा, नारकोटिक्स कार्यालय के बाहर हंगामा

मादक पदार्थ से जुड़े एक प्रकरण में मंदसौर जिले के एक व्यक्ति को झूठा फसाए जाने के आरोप को लेकर आज पिपलिया मंडी व मल्हारगढ़ के कुछ लोग उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय नीमच पहुंचे, वहां उन्होंने जमकर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और झूठा फसाये गए व्यक्ति को रिहा करने की मांग की ।

पूरा मामला मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी अयोध्या बस्ती का है, जहा रहने वाले किसान गोवर्धन सिंह को नारकोटिक्स विभाग ने मादक पदार्थ के एक मामले में आरोपी बनाया गया है। परिजनों का कहना है नारकोटिक्स विभाग द्वारा दिनेश पोरवाल नामक व्यक्ति को नोटिस थमाया था और इसके साथ में गोवर्धन सिंह नीमच आए थे। लेकिन नारकोटिक्स ने जिसे नोटिस थमाया उसे आजाद कर दिया और निर्दोष को आरोपी बना दिया।

पीड़ित किसान की पत्नी ने लगाये आरोप 

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर किसान नेता श्यामलाल जोगचंद के नेतृत्व में परिजन व ग्रामीण पहुंचे, वह जल्द से जल्द गोवर्धन सिंह को रिहा करने की बात कही। पीड़ित किसान की पत्नी भावना ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये कैसा न्याय है जिसे नोटिस भेजा उसे तो छोड़ दिया और जिसका कोई लेने देना नहीं उसे पकड़ लिया तीन दिन हो गए कोई सुन नहीं रहा

ये दलील दे रहे नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी 

उधर नारकोटिक्स अधिकारी आरके रजत ने आक्रोशित ग्रामीणों की बात सुनने के बाद कहा कि यदि गलती हुई है तो उसकी जाँच की जाएगी और यदि पकड़े गए व्यक्ति ने कोई गलती नहीं हुई तो उसे छोड़ दिया जायेगा, गौरतलब है कि नीमच, मंदसौर जिले में नारकोटिक्स विभाग के अफसरों पर कई बार झूठे प्रकरण बनाने के आरोप लगते रहे हैं, और विरोध भी सामने देखने को मिलता रहे हैं, इसलिए ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ बहुत आक्रोश है ।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट  

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews