पूर्व सांसद ने Collector से की फोन पर चर्चा, Corona के बढ़ते मामले को लेकर जताई चिंता

पूर्व सांसद ने Collector से की फोन पर चर्चा, Corona के बढ़ते मामले को लेकर जताई चिंता

नीमच।श्याम जाटव

पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने जावद नगर व आसपास के ग्राम उम्मेदपुरा व तारापुर में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव के मामलों पर गम्भीर चिंता व्यक्त की व इस सम्बंध में कलेक्टर नीमच से फोन पर चर्चा की। मीनाक्षी नटराजन ने कलेक्टर नीमच से आग्रह किया कि वे जावद क्षेत्र में बढ़ते केस को गम्भीरता से ले तथा कोरोना फैलाव शीघ्र रुके व पीड़ित शीघ्र स्वस्थ होकर प्रसन्नचित हो कर घर लौटे ऐसी कार्यवाही की जाय।

नटराजन ने कलेक्टर से आग्रह किया वे जावद व आसपास लंबे समय से चले आरहे लॉकडाउन व कन्टेनमेंट क्षेत्र की वजह से इन क्षेत्र के रहवासियों को भोजन भरण पोषण व इलाज के लिए संकट का सामना न करना पड़े। इस की प्राथमिकता से चिंता की जाय ।प्रशासन राशन सामग्री दूध दवाई आदि उपलब्ध करवाए।

नटराजन ने नागरिको से इस आपदा से उत्पन्न कष्ट को धैर्य व साहस से निपटने की अपील की। नटराजन ने कोरोना सेवा में लगे सभी वारियर्स की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे इस आपदा में नागरिको को सरलता सहजता व करुणा पूर्ण व्यवहार प्रदान करे ताकि इससे उपजे आत्म विश्वास से सभी नागरिक लड़ाई जीत कर कोरोना को हरा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews