गूगल मैप ने बिगाड़ा तस्कर का खेल: रास्ता भटकने पर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 40 किलो डोडाचूरा जब्त

अठाना और तुंबा के बीच तेज रफ्तार के दौरान स्विफ्ट कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।
smuggler arrested

smuggler arrested

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 किलो डोडाचूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष जाट मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र से डोडाचूरा की खेप लेकर बाड़मेर की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ता भटकने के कारण वह कनेरा थाना क्षेत्र में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गूगल मैप के सहारे रास्ता तय कर रहा था, इसी दौरान गलत दिशा में पहुंचने से पुलिस के संदेह के दायरे में आ गया और आखिरकार पकड़ा गया।

कार रोकने का इशारा करने पर बढ़ा दी, पलटते ही पकड़ा 

पुलिस सूत्रों के अनुसार कनेरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन तेज गति से भगा दिया। इसके बाद पुलिस ने थार वाहन से उसका पीछा शुरू किया। अठाना और तुंबा के बीच तेज रफ्तार के दौरान स्विफ्ट कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

तस्कर की कार से 40 किलो डोडाचूरा जब्त 

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 40 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद मध्यप्रदेश से जुड़े संभावित तस्करी नेटवर्क में भी हलचल मच गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि डोडाचूरा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews