
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक शख्स ने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें मृतक गोविंदसिंह इंद्रानगर का निवासी थे जो कि 15 साल पहले 2005 में प्रधान आरक्षक से बर्खास्त हुए थे। दरअसल, आज सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली, मौके पर सिटी पुलिस ने पहुँच कर शव को अस्पताल पहुँचाया। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मामले की जांच शुरू
परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में आरक्षक गोविंदसिंह पंवार एवं अन्य पुलिसकर्मी, मादक पदार्थ तस्करी के एक आरोपी को जयपुर पेशी पर ले गए थे, तब आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में आरक्षक गोविंदसिंह को बर्खास्त कर मामला दर्ज की गई थी। जिसके बाद निचली अदालत से गोविंदसिंह बरी हो गए थे। साथ ही, पुलिस विभाग ने इसके विरुद्ध उच्च न्यायालय में अपील कर दी थी।
एडिशनल एसपी ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, बर्खास्त आरक्षक ने खुद की लायसेंसी बंदूक से फायर कर आत्महत्या की है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। हालांकि, मृतक के पुत्र का कहना है कि पिता डिप्रेशन का शिकार थे। जिसके लिए काफी लंबे समय से उनका उपचार भी चल रहा था।
[dgv_vimeo_video id=”792147370″]
[dgv_vimeo_video id=”792147995″]
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

